फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Four incidents of theft revealed, history sheeter arrested

Azamgarh News: चोरी की चार घटनाओं का किया खुलासा, हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

Thu, 28 Aug 2025 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Aug 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Four incidents of theft revealed, history sheeter arrested
आजमगढ़। अहरौला थाने की पुलिस ने चोरी की चार घटनाओं का सफल अनावरण करते हुए शातिर हिस्ट्रीशीटर अपराधी अभिषेक यादव उर्फ तुफानी यादव (28) निवासी भीमलपट्टी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से चोरी के आभूषण, नकदी और असलहा बरामद किया गया है। मामला दिसंबर 2024 से मई 2025 तक हुई चार बड़ी चोरी की घटनाओं से जुड़ा है। इनमें भीमलपट्टी, गढ़वा, मुबारकपुर और लेदौरा (कुसहा) गांवों के घरों से सोने-चांदी के आभूषण, नकदी और घरेलू सामान चोरी हुआ था। इन मामलों में पुलिस अधीक्षक हेमराज मीना ने टीमों का गठन कर आरोपियों की तलाश के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन

पुलिस ने 28 अगस्त को उपनिरीक्षक नितेश चौबे की टीम के साथ बरामदपुर पुलिया मंदिर के पास दबिश देकर अभिषेक यादव को गिरफ्तार किया। तलाशी में उसके पास से एक तमंचा, कारतूस व जेवरात और 1050 रुपये नकद बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह अपने साथी धीरज कुमार निवासी बेलवा विशुनपुर, थाना तहबरपुर के साथ मिलकर चोरी करता था और चोरी का सामान बेचकर रकम आपस में बांट लेते थे। फिलहाल धीरज फरार है जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। गिरफ्तार आरोपी अभिषेक यादव थाना अहरौला का हिस्ट्रीशीटर भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed