फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Four doctors and two staff found absent

Azamgarh News: चार डॉक्टर व दो स्टाफ मिले गैरहाजिर

Fri, 26 May 2023 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 May 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
Four doctors and two staff found absent
सीएमओ ने बृहस्पतिवार की रात सीएचसी अहरौला व पवई का दौरा किया। जहां चार डॉक्टरों के साथ ही दो स्टाफ अनुपस्थित मिले। जिनका वेतन रोकने के साथ ही सीएमओ ने स्पष्टीकरण तलब किया है। सीएमओ डॉ. आईएन तिवारी ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात लगभग नौ बजे वह सीएचसी अहरौला पहुंचे। जहां रात में डॉ. एसके यादव की ड्यूटी थी, उनके स्थान पर दूसरा डॉक्टर ड्यूटी कर रहा था। इसी तरह यहां रात्रि ड्यूटी पर तैनात फार्मासिस्ट इंद्र प्रकाश व स्वीपर के स्थान पर भी दूसरा व्यक्ति मौजूद था। लेबर रूम में भी जिस स्टाफ नर्स की ड्यूटी थी वह उपस्थित नहीं मिली। इतना ही निरीक्षण के दौरान यह भी पता चला कि सीएचसी प्रभारी अस्पताल परिसर में नहीं रहते है। जिस पर सीएमओ ने सभी अनुपस्थित कर्मियों का वेतन रोकने के साथ ही स्पष्टीकरण तलब किया। इसके बाद सीएमओ देर रात लगभग 10 बजे सीएचसी पवई पर पहुंचे। जहां रात्रि ड्यूटी पर तैनात सभी कर्मी मौजूद मिले। वहीं उपस्थित रजिस्टर चेक करने पर बिना छुटे के डॉ. आर डी यादव 22 मई से, डॉ. सीएच बिंद 23 मार्च से व डॉ. असरफ 25 मई से अनुपस्थित मिले। सीएमओ डॉ. आईएन तिवारी ने बताया कि अस्पतालों पर तैनात डॉक्टरों को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना होगा। जिसे लेकर ही वे औचक निरीक्षण कर रहे है। जहां भी कमियां मिल रही है वहां व्यवस्था को सुधारने का निर्देश दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed