फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Four cyber criminals including sacked policeman arrested

खाते से पैसा उड़ाने वाले चार साइबर अपराधी गिरफ्तार

Wed, 12 Feb 2020 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
Four cyber criminals including sacked policeman arrested
मुबारकपुर पुलिस की ओर से एटीएम कार्ड क्लोनिंग में गिरफ्तार आरोपियों की जानकारी देते एसपी। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। एटीएम कार्ड की क्लोनिंग कर लोगों के खाते से पैसा उड़ाने वाले बर्खास्त सिपाही समेत चार साइबर अपराधियों को मुबाकरपुर थाना पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता पायी है। पकड़े गये बर्खास्त सिपाही पर पहले से 25 हजार का इनाम घोषित था। इनके पास से काफी संख्या में एटीएम कार्ड, क्लोनिंग कार्ड, एक कार व अन्य उपकरण बरामद हुए है।
विज्ञापन

एसपी त्रिवेणी सिंह ने पुलिस आफिस पर पीसी कर बताया कि खाते से पैसा गायब होने की काफी शिकायतें सामने आ रही थी। बैंक से इस बाबत पता करने पर ज्ञात होता था कि एटीएम से पैसा निकाला गया है। वहीं पीड़ित अपना एटीएम पास में मौजूद होने का भी दावा करता था। जिस पर एटीएम कार्ड की क्लोनिंग की तरफ पुलिस का ध्यान गया। बुधवार को मुबारकपुर पुलिस स्थानीय चौराहे पर चेकिंग अभियान चला रहे थे। इसी दौरान एटीएम कार्ड की क्लोनिंग कर खाते से पैसा उड़ाने वाले चार साइबर अपराधी कार में सवार होकर आते हुए दिखायी दिये। कार रोक कर पूछताछ करने पर कार में सवार चार युवकों ने अपना नाम संदीप यादव पुत्र रामसनेही यादव निवासी कंधरापुर थाना मधुबन जिला मऊ, राकेश यादव पुत्र योगेंद्र यादव निवासी समेरूआ थाना हलधरपुर मऊ, अम्बेश कुमार पुत्र खरपत्तु निवासी कुकुडीपुर थाना मुबारकपुर व अमित यादव पुत्र स्व. गिरीश चंद्र निवासी मानिकपुर थाना जीयनपुर बताया। तलाशी लेने पर इनके पास से एक अदद एटीएम कार्ड क्लोनिंग रिडर डिवाइस, 13 एटीएम, 2 ब्लैंक एटीएम कार्ड, चार अदद मोबाइल व 11500 रुपये बरामद हुआ। पूछताछ में उक्त साइबर अपराधियों ने कार्ड क्लोनिंग कर खाते से पैसा उड़ाने की बात स्वीकार कर ली। पकड़े गये साइबर अपराधी अंतर्राज्यीय साइबर अपराधी है। पकड़े गये साइबर अपराधियों में राकेश यादव पुलिस विभाग का बर्खास्त सिपाही है और इस पर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed