फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Four criminals arrested for changing ATM cards

एटीएम कार्ड बदलने वाले चार बदमाश गिरफ्तार

Sat, 09 Jun 2018 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ़
अमर उजाला ब्यूरो/आजमगढ़ Updated Sat, 09 Jun 2018 11:43 PM IST
विज्ञापन
Four criminals arrested for changing ATM cards
demo pic
मदद के नाम पर एटीएम कार्ड बदलकर दूसरे के खाते से पैसा उड़ाने वाले अपराधियों का चार सदस्यी गिरोह शुक्रवार की शाम सरायमीर पुलिस के हत्थे चढ़ गया। इसके पास से पुलिस ने 17 एटीएम कार्ड, साढ़े नौ हजार रुपये और एक कार बरामद की है। शनिवार को एसपी सिटी सुभाष चंद्र गंगवार ने पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता कर प्रकरण की जानकारी दी।  
विज्ञापन



एसपी सिटी ने बताया कि सरायमीर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की खरेवां मोड़ स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा के पास एक कार में संदिग्ध लोग बैठे है, जो किसी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे है। सरायमीर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चारों युवकों को थाने ले आई।
विज्ञापन


पकड़े गए लोगों में उदयराज गौतम पुत्र श्री रामस्वरूप, अमलेश कुमार पुत्र बासुदेव, नवीन गौतम पुत्र सोचन राम निवासीगण ग्राम भादो थाना दीदारगंज व संतोष सोनकर पुत्र निरोरी लाल निवासी सरायवीरू थाना केराकत, जौनपुर शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूछताछ में इन लोगों ने बताया कि चारों शातिर अपराधी हैं और इन पर आजमगढ़ जिले के विभिन्न थानों के साथ ही जौनपुर, वाराणसी, देवरिया, कुशीनगर और छत्तीसगढ़ प्रांत में भी मुकदमे दर्ज है।

तलाशी लेने पर इनके पास से 17 एटीएम कार्ड, साढ़े नौ हजार रुपये नकद भी बरामद हुआ। पूछताछ में इन युवकों ने बताया कि वे ये काम काफी दिनों से कर रहे है। इसके साथ ही दो दिनों पूर्व नदांव मोड़ स्थित ओरियंटल बैंक के पास स्थित एटीएम से एक व्यक्ति का कार्ड बदल कर 44 हजार रुपये निकालने की बात भी कबूल किया। पकड़े गए लोगों का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया है।   



एसपी सिटी ने बताया कि पकड़े गए गिरोह का मुखिया उदयराज है। जो देवरिया में लगभग 20 माह  पूर्व घटना को अंजाम देकर फरार हो गया था। इस पर आजमगढ़, मऊ, देवरिया जिले के विभिन्न थानों में कुल सात मुकदमे दर्ज है। वहीं दूसरे शातिर अपराधी नवीन पर भी आजमगढ़, देवरिया, बलिया जिले में 13 मुकदमे दर्ज है। अन्य दो आरोपियों में अमलेश और संतोष पर दो-दो मुकदमे दर्ज है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed