फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Four booked for making fake will

Azamgarh News: फर्जी वसीयतनामा कराने के मामले में चार पर मुकदमा

Sat, 15 Feb 2025 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Four booked for making fake will
अहरौला। कोर्ट के आदेश पर अहरौला पुलिस ने फर्जी वसीयतनामा कराने पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस कार्रवाई में जुट गई है। पुष्पा देवी पत्नी रामचयन उर्फ रामचरन निवासी लेदौरा के द्वारा बूढ़नपुर तहसील से फर्जी वसीयतनामा कराने का आरोप लगाते हुए कोर्ट में वाद दाखिल किया गया था। दो साल बाद कोर्ट आदेश पर चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, लेदौरा गांव निवासिनी पुष्पा देवी का आरोप है कि गांव के ही रामरती देवी खुद को कर्मदेव की सगी बहन बनकर फर्जी दस्तावेज की मदद से वसीयतनामा तैयार किया, जबकि कर्मदेव के पास कोई सगी बहन नहीं है। बूढ़नपुर तहसील में तैनात दस्तावेज लेखक विंध्याचल तिवारी, गवाह विष्णु दयाल, मनोज कुमार जो फर्जी दस्तावेज तैयार कर कुछ अन्य लोगों की मदद से 7 मई 2023 में जमीन की फर्जी रजिस्टर वसीयतनामा करा लिया। जानकारी होने पर कार्रवाई को थाने में तहरीर दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने पर एसपी को पत्र दिया फिर भी कारवाई नहीं हुई। थक-हार कर कोर्ट की शरण में जाना पड़ा। कोर्ट में पुष्पा देवी के पेश किए गए साक्ष्यों के आधार पर कोर्ट ने अहरौला पुलिस को रामरती देवी, दस्तावेज लेखक विंध्याचल तिवारी, गवाह विष्णु दयाल, मनोज कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया। अहरौला पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर बीते 13 फरवरी को मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed