फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Four arrested with merijuana of 25 lakh

आजमगढ़ में 25 लाख के गांजा के साथ चार गिरफ्तार

Sun, 15 Mar 2020 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Four arrested with merijuana of 25 lakh
आजमगढ़। नारकोटिक्स विभाग लखनऊ और एसटीएफ के संयुक्त प्रयास से रविवार की भोर में शहर के बाग लखराव के पास से करीब 25 लाख रुपये मूल्य का गांजा के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस सभी को शहर कोतवाली में रखकर अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। यह लोग ट्रक में गांजा छिपाकर ले जा रहे थे।
विज्ञापन

नारकोटिक्स टीम लखनऊ और एसटीएफ टीम लखनऊ को मुखबिर से सूचना मिली कि ट्रक पर गांजा लादकर उसे कुछ तस्कर आजमगढ़ जिले में लेकर जा रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए एसटीएफ और नारकोटिक्स टीम ने संयुक्त रूप से रविवार की सुबह आजमगढ़ शहर की घेरेबंदी कर चेकिंग अभियान शुरू कराया। इसी बीच कई ट्रकों की तलाशी ली गयी। एक ट्रक से थर्माकोल के बीच रखा गांजा बरामद होने पर पुलिस ने उसपर सवार लोगों को हिरासत में ले लिया। ट्रक से करीस पांच कुंतल गंजा बरामद हुआ। बरामद गांजे की कीमत 25 लाखोें रूपयेे बताई गयी है। गिरफ्तार लोगों में राजू गुप्त देवगांव कोतवाली के पल्हना, कमलेश कुमार मैनपुरी जिले के भारतपुर थाना क्षेत्र के कुरौली गांव, बृजेश सिंह बलिया जिले के नरही थाने के पलिया खास गांव, राकेश कुमार सुल्तानपुर जिले के कादीपुर थाने के हाजीपुर गांव का रहने वाला है। शहर कोतवाल केके गुप्ता ने बताया की और आरोपियों की तलाश की जा रही। पकड़े गये गांजे की कीमत करीब 25 लाख रुपये अनुमानित लागत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed