फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Four arrested including a person going abroad on fake passport, this is how the conspiracy was hatched

Azamgarh: फर्जी पासपोर्ट पर विदेश जाने वाले व्यक्ति समेत चार गिरफ्तार, ऐसे रची थी साजिश

Wed, 08 Mar 2023 05:38 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़ Published by: किरन रौतेला Updated Wed, 08 Mar 2023 05:38 PM IST
सार

रौनापार थाने में एक मुकदमा दर्ज हुआ, जिसमें सिवान गांव निवासी सुनील यादव द्वारा फर्जी आधार व निर्वाचन कार्ड के आधार पर पासपोर्ट बनवा का  कर विदेश यात्रा करने व पुनः विदेश जाने की तैयारी में होने की शिकायत हुई थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना शुरू किया तो आरोप सही मिला।

विज्ञापन
Four arrested including a person going abroad on fake passport, this is how the conspiracy was hatched
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

आजमगढ़ में रौनापार थाना पुलिस ने फर्जी पासपोर्ट पर विदेश जाने का प्रयास करने वाले युवक समेत दो गवाह व ग्राम प्रधान को बुधवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की कार्रवाई से गांव में हड़कंप मच गया था। 

विज्ञापन

रौनापार थाने में एक मुकदमा दर्ज हुआ, जिसमें सिवान गांव निवासी सुनील यादव द्वारा फर्जी आधार व निर्वाचन कार्ड के आधार पर पासपोर्ट बनवा का  कर विदेश यात्रा करने व पुनः विदेश जाने की तैयारी में होने की शिकायत हुई थी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना शुरू किया तो आरोप सही मिला। आरोपी सुनील अनिल नाम से कूटरचित आधार व निर्वाचन कार्ड बनवा कर उसके आधार पासपोर्ट तैयार करवाया और उसी से विदेश जाने की तैयारी कर रहा था।
विज्ञापन

दर्ज मुकदमें में सुनील यादव के अलावा गवाह के रुप में शामिल रहे रामलखन व राज किशोर के अलावा ग्राम प्रधान राजकुमार को भी नामजद किया गया था। बुधवार की सुबह रौनापार थाना पुलिस ने कूटरचना कर बने आधार व निर्वाचन कार्ड पर बने पासपोर्ट से विदेश जाने की तैयारी करने वाले सुनील यादव के साथ ही गवाह रहे रामलखन व राजकिशोर के साथ ही ग्राम प्रधान राजकुमार को बैदौली मोड़ तिराहा बेलकुंडा से गिरफ्तार कर लिया। चारों का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed