फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Four arrested in suspicious death of married woman

Azamgarh News: विवाहिता की संदिग्ध मौत मामले में चार गिरफ्तार

Mon, 22 Apr 2024 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Four arrested in suspicious death of married woman
सरायमीर। थाना क्षेत्र के महाजनी टोला मुहल्ला निवासिनी विवाहिता की शनिवार की रात संदिग्धावस्था में मौत हो गई थी। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए बेटी के परिवार के पांच लोगों को नामजद किया था। जिसमें चार को पुलिस ने सोमवार को बैतुल उलूम मदरसा के पास से गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान एक बाल अपचारी भी अभिरक्षा में लिया गया है।
विज्ञापन

जौनपुर जिले के खुटहन थाना अंतर्गत ख्वाजापुर गांव निवासी इस्लाम ने अपनी पुत्री मुस्कान का विवाह डेढ़ साल पूर्व सरायमीर के महाजनी टोला मुहल्ला निवासी असफाक से किया था। शनिवार को ससुराल वालों ने फोन कर बताया कि उसकी बेटी की तबीयत खराब है। इस सूचना पर वे बेटी के ससुराल पहुंचे तो वो मृत पड़ी थी। पिता ने बेटी के पति अशफाक के अलावा मो. अतहर उर्फ झिनक, बेबी, मोना उर्फ सालेह समेत एक बालअपचारी के खिलाफ तहरीर दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया। पीएम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने चारों नामजद अभियुक्तों को मुखबिर की सूचना पर बैतुल उलूम मदरसा के पास से गिरफ्तार कर लिया। इनके साथ एक बाल अपचारी को भी पुलिस ने अभिरक्षा में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed