{"_id":"6079d3d68ebc3ecbac06761d","slug":"four-accused-who-robbed-a-truck-driver-arrested-azamgarh-news-vns585393532","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक चालक को लूटने वाले चार अभियुक्त गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक चालक को लूटने वाले चार अभियुक्त गिरफ्तार
विज्ञापन
अतरौलिया (आजमगढ़)। स्थानीय थाना अंतर्गत बूढ़नपुर में बृहस्पतिवार की रात कार सवार बदमाशों ने ट्रक चालक को लूट लिया था। जिसकी तहरीर चालक ने कार नंबर के साथ अतरौलिया थाने में दी थी। घटना के 12 घंटे के अंदर ही शुक्रवार की सुबह पुलिस ने कार सवार लूटेरों को दो किमी दौड़ा कर पकड़ लिया। इसके पास चालक से लूटे गए रुपये भी बरामद हुए है।
ट्रक चालक उमेश कुमार बृहस्पतिवार की रात बूढ़नपुर बाजार में सड़क किनारे ट्रक खड़ी किया हुआ था। इसी दौरान कार सवार चार की संख्या में बदमाश पहुंचे और उसके पास मौजूद रुपये लूट कर फरार हो गए। पीड़ित ट्रक चालक ने कार नंबर नोट कर लिया था और उसे अतरौलिया थाने पर कार नंबर के साथ तहरीर दिया। जिस पुलिस लूटेरों की तलाश में जुट गई। शुक्रवार की सुबह अतरौलिया पुलिस बूढ़नपुर चौराहे पर मौजूद थी। इसी दौरान इको स्पोर्टस कार कप्तानगंज की तरफ से आती हुई दिखाई दी। पुलिस ने रूकने का इशारा किया तो कार चालक ने अतरैठ की तरफ कार मोड़ कर भागने लगे।
पुलिस कर्मियों ने बाइक से कार का पीछा किया और लगभग दो किमी दौड़ा कर शेरवां नदी पुलिया के पास से उन्हें पकड़ लिया। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम क्रमश: नंदन सिंह निवासी अमारी थाना अतरौलिया, मनीष सिंह पुत्र निवासी रिठारी थाना कोरारा जिला हमीरपुर, निसार अहमद निवासी गोपालगंज थाना अहरौला, आयुष सिंह निवासी अमारी थाना अतरौलिया बताया। तलाशी लेने पर नंदन के जेब से पंद्रह सौ व निसार के पास से पांच सौ रुपये बरामद हुए। पुलिस ने ट्रक चालक को बुला कर पहचान कराया तो चालक ने लूट की घटना को अंजाम देने वाले लोगों के रुप में इनकी पहचान किया। चारों का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया है।