{"_id":"625c01719efafc65f263a565","slug":"four-accused-who-converted-to-religion-arrested-by-azamgarh-police-they-are-trying-to-escape","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़: धर्म परिवर्तन कराने वाले चार अभियुक्त चढ़े पुलिस के हत्थे, भागने की कोशिश में थे आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़: धर्म परिवर्तन कराने वाले चार अभियुक्त चढ़े पुलिस के हत्थे, भागने की कोशिश में थे आरोपी
Sun, 17 Apr 2022 05:30 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: उत्पल कांत
Updated Sun, 17 Apr 2022 05:30 PM IST
सार
आजमगढ़ जिले के अंडाखोर गांव में शनिवार को धर्म परिवर्तन का बड़ा प्रयास हुआ था। इस मामले में पुलिस ने धर्म परिवर्तन कराने के लिए दिल्ली से आए व्यक्ति समेत चार लोगों को रविवार को नया चौक से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
धर्म परिवर्तन कराने वाले चार अभियुक्त गिरफ्तार
- फोटो : सोशल मीडिया।
विस्तार
आजमगढ़ जिले के अंडाखोर गांव में शनिवार को धर्म परिवर्तन का बड़ा प्रयास हुआ था। इस मामले में पुलिस ने धर्म परिवर्तन कराने के लिए दिल्ली से आए व्यक्ति समेत चार लोगों को रविवार को नया चौक से गिरफ्तार कर लिया। चारों का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया है।
बिलरियागंज थाना क्षेत्र के अंडाखोर गांव में शनिवार को धार्मिक आयोजन था। जिसमें दिल्ली के बदरपुर थाना अंतर्गत विनय नगर निवासी राकेश कुमार पुत्र संतोष चौधरी आया था। ग्रामीणों का आरोप था कि इस कार्यक्रम के माध्यम से धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है।
जिसे लेकर मौके पर हंगामा भी हुआ और राकेश के अलावा अजय कुमार पुत्र चंद्रदेव हरिजन निवासी बनकट थाना तहबरपुर, रीना देवी पत्नी चंद्रिका राम निवासी मोलनापुर थाना सरायमीर और गीता देवी पत्नी सुग्रीव निवासी अंडाखोर थाना बिलरियागंज के अलावा एक अज्ञात के खिलाफ बिलरियागंज थाने पर तहरीर दी गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया।

एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि रविवार को पुलिस क्षेत्र में भ्रमण कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि अंडाखोर गांव में धर्म परिवर्तन का कार्य करने वाले लोग नए चौक पर मौजूद हैं। वो कहीं बहार भागने की कोशिश में हैं। इस सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और चारों को गिरफ्तार कर लिया। चारों का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया है।