फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Four accused of stealing and selling cattle arrested in an encounter

Azamgarh News: पशु चोरी कर बेचने वाले चार अभियुक्त मुठभेड़ में गिरफ्तार

Thu, 23 Feb 2023 05:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Feb 2023 05:30 AM IST
विज्ञापन
Four accused of stealing and selling cattle arrested in an encounter
मुबारकपुर पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान मंगलवार की रात बम्हौर पुराना पुल के पास से चार पशु चोरों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि छह अन्य मौके से भाग निकलने में सफल रहे। मौके से पुलिस ने दो चार पहिया वाहन, तमंचा कारतूस व चोरी के 13 मवेशी भी बरामद किया है। फरार हुए अभियुक्तो की तलाश में पुलिस की टीम लगी हुई है। वहीं गिरफ्तार हुए अभियुक्तों का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में आयोजित प्रेसवार्ता में एएसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने बताया कि मुबारकपुर व आसपास के क्षेत्रों में इन दिनों पशु चोरी की घटनाएं बढ़ गई थी। आए दिन किसी न किसी थाने में पशु चोरी की घटनाएं दर्ज हो रही थी। जिसे देखते हुए पुलिस महकमा पशु चोरों की तलाश में लगा था। मंगलवार की रात मुबारकपुर पुलिस व स्वाट टीम बम्हौर अंडरपास के पास मौजूद थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि बम्हौर पुराना पुल के पास चोरी के मवेशी रखे हुए है। जिन्हें चोर पिकअप से कहीं ले जाने की तैयारी में है। इस सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देखते ही पशु चोरों ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। घेराबंदी कर पुलिस ने चार पशु चोरों को पकड़ लिया तो तो वहीं छह अन्य मौके से भाग निकला। पकड़े गए अभियुक्तों में अरशद, राकेश, जावेद व सुरेंद्र शामिल रहे। पूछताछ में इन्होंने फरार अभियुक्तों का नाम वाकिब, शहजादे, मो. अकिल, हसीम, शकील व मेराज बताया। मौके से पुलिस ने 13 मवेशी, एक स्कार्पियों, एक पिकअप, तमंचा व कारतूस के साथ ही चार मोबाइल व 4400 रुपये नकद बरामद किया। फरार पशु चोरों की तलाश में पुलिस की टीम लगा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed