{"_id":"68c316665361a215e90af2a8","slug":"four-accused-of-inter-district-vehicle-theft-gang-arrested-azamgarh-news-c-258-1-svns1001-137307-2025-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह के चार आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह के चार आरोपी गिरफ्तार
आजमगढ़। फूलपुर कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर दबिश देकर अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह के चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनके पास से चोरी की पांच बाइक, दो तमंचा, दो कारतूस और चार मोबाइल बरामद किए गए। एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह थानाध्यक्ष सच्चिदानंद यादव को सूचना मिली कि कुछ युवक चोरी की मोटरसाइकिलों के साथ जगदीशपुर गिट्टी प्लांट के पास झुरमुट में मौजूद हैं और उन्हें बेचने की फिराक में हैं। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दबिश दी और चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपियों में गंभीरपुर थाना क्षेत्र के कोहडउरा गांव निवासी आशुतोष तिवारी उर्फ आजाद तिवारी, प्रिंस तिवारी, जगदीशपुर निवासी अफसर अहमद व गंभीरपुर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर चौक निवासी मोहम्मद कामरान शामिल हैं। आरोपियों ने पूछताछ में स्वीकार किया कि वह गिरोह बनाकर विभिन्न स्थानों से बाइक चोरी करते हैं। नंबर प्लेट और चेसिस नंबर मिटाकर और गाड़ियों को पेंट कर पहचान बदलने के बाद उन्हें बेच देते हैं। चोरी से हुई आमदनी को आपस में बराबर बांटते हैं। गिरफ्तार आरोपियों पर पहले से कई गंभीर मुकदमे दर्ज हैं। इन पर आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट और गोवंश निवारण अधिनियम में केस दर्ज हैं। पूछताछ में उन्होंने वाराणसी जनपद के रहने वाले एक साथी आदर्श तिवारी का नाम भी बताया, जो भागा हुआ है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।