फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Four accused arrested in two dowry murder cases

Azamgarh News: दहेज हत्या के दो मामलों में चार आरोपी गिरफ्तार

Sun, 11 May 2025 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 11 May 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
Four accused arrested in two dowry murder cases
आजमगढ़। मेहनाजपुर व अतरौलिया थाने की पुलिस ने अपने क्षेत्र में दहेज हत्या के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के खिलाफ मृतका के परिजन की तहरीर संबंधित थानों में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। मेहनाजपुर थाना प्रभारी विरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि आठ मई को खुशनामपुर गांव निवासी इंदु देवी ने तहरीर दी थी कि उनकी पुत्री शीतल देवी की शादी पियरी कोसडा गांव निवासी गूड्डू के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही गूड्डू और उनके पिता नंदू दहेज के लिए शीतल को प्रताड़ित करते थे। सात मई को शाम करीब पांच बजे साजिश के तहत शीतल को जहर दे दिया गया, जिससे उनकी मृत्यु हो गई। इसके आधार पर मेहनाजपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। शनिवार को पुलिस ने इटैली बाजार तिराहे के पास से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

वहीं अतरौलिया थाना प्रभारी अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि आठ मई 2025 को अहरौला थाना क्षेत्र के बेंदुई गांव निवासी मधिकराम ने तहरीर दी थी कि उनकी भतीजी सुप्रिया प्रजापति की शादी छह वर्ष पूर्व श्यामू के साथ हुई थी। शादी के बाद से ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर सुप्रिया को लगातार प्रताड़ित करते थे। दहेज न मिलने पर पति श्यामू, ससुर रामदरश, ननद चंदा और चन्द्रावती ने सुप्रिया को फंदा लगाकर हत्या कर दी। पुलिस ने शनिवार को दोनों आरोपियों को सौ शैय्या अस्पताल अतरौलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed