फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Former Prime Minister Rajiv Gandhi was the father of information revolution

सूचना क्रांति के जनक थे पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी

Sun, 21 Aug 2022 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Aug 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Former Prime Minister Rajiv Gandhi was the father of information revolution
आजमगढ़। शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय में शनिवार को भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की जयंती मनाई गई। जिसकी अध्यक्षता शहर अध्यक्ष मोहम्मद नजम शमीम ने किया। इस दौरान लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। नजम शमीम ने कहा कि राजीव गांधी ने अपना बचपन अपने दादा के साथ तीन मूर्ति हाउस में बिताया। वह स्वभाव से गंभीर लेकिन आधुनिक सोच एवं निर्णय लेने की अद्भुत क्षमता वाले देश को दुनिया की उच्च तकनीकों से पूर्ण करना चाहते थे। जैसा कि वे बार-बार कहते थे कि भारत की एकता को बनाए रखने के उद्देश्य के अलावा उनके अन्य प्रमुख उद्देश्यों में से एक है। 21वीं सदी के भारत का निर्माणकर्ता और सूचना क्रांति के जनक भी थे। आज का डिजिटल इंडिया उन्हीं की देन है। उनके प्रमुख कार्य पंचायती राज, नवोदय विद्यालय की स्थापना, मीजो़ शांति समझौता, पंजाब समझौता, असम समझौता, दलित अत्याचार निवारण अधिनियम, एनडीपीएस एक्ट, दल बदल कानून, बेनामी लेनदेन निषेध अधिनियम, ऑपरेशन कैक्टस, इंदिरा आवास योजना, ऑपरेशन राजीव, ऑपरेशन फ्लावर्स और ब्लूमिंग, दूरसंचार, कंप्यूटर आदि उनके प्रमुख कार्य थे। बरकतुल्लाह बेग ने कहा कि राजीव गांधी इतने लोकप्रिय थे कि लोकसभा की 508 सीटों में 401 सीटें हासिल की थी। इनको देश के इतिहास में सबसे बड़ा जनादेश प्राप्त हुआ था। स्व. राजीव गांधी ने कंप्यूटर लाकर देश में लोगों को रोजगार से जोड़ा। आज वर्तमान सरकार डिजिटल इंडिया का जो ढ़ोल पीट रही है वह राजीव गांधी की ही देन है। संचालन रियाजुल हसन ने किया इस अवसर पर मोहम्मद आमिर, संदीप कपूर, नसीम अहमद, अजय गौतम, मोहम्मद अफजल, अल्ताफ रजा, सोनू प्रजापति, जावेद अहमद खान, मुश्फिक जमाली, शिबू, आदित्य सिंह आदि मौजूद रहे!
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed