फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   UP Chunav 2022 Former MP Ramakant Yadav files nomination from Phulpur Powai assembly, said - my son Arun will campaign with me

UP Chunav 2022: आजमगढ़ में पूर्व सांसद रमाकांत यादव ने दाखिल किया नामांकन, बोले- मेरा बेटा अरुण मेरे साथ, प्रचार भी करेगा 

Sat, 12 Feb 2022 01:16 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 12 Feb 2022 01:16 PM IST
सार

सपा ने पूर्व सांसद रमाकांत यादव को फूलपुर पवई सीट से अपना प्रत्याशी बनाया है। इसी सीट से उनके पुत्र अरुण कांत यादव भाजपा के विधायक हैं किंतु पार्टी ने उनकी जगह इस बार रामसूरत राजभर को प्रत्याशी बनाया है।

विज्ञापन
UP Chunav 2022 Former MP Ramakant Yadav files nomination from Phulpur Powai assembly, said - my son Arun will campaign with me
रमाकांत यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व सांसद रमाकांत यादव ने शुक्रवार को सपा के टिकट पर फूलपुर पवई विधानसभा सीट से नामांकन दाखिल किया। इस सीट से अभी उनके पुत्र अरुणकांत भाजपा के विधायक हैं। पत्रकारों से बातचीत के दौरान एक सवाल पर रमाकांत यादव ने कहा कि अरुण मेरा बेटा है, वह मेरे साथ रहेगा और मेरा प्रचार भी करेगा।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पश्चिम में मतदान हो चुका है। जो रुझान आ रहे हैं उसमें पार्टी पश्चिम की सभी सीटों पर आगे है। कहा, भाजपा ने विकास का कोई कार्य नहीं कराया। अगर विकास किया होता तो एक साल तक किसान सड़क पर नहीं बैठते। भाजपा के लोगों को देखते ही जनता उन्हें दौड़ाती नहीं।
विज्ञापन


अरुणकांत यादव भाजपा के विधायक
उल्लेखनीय है कि सपा ने पूर्व सांसद रमाकांत यादव को फूलपुर पवई सीट से अपना प्रत्याशी बनाया है। इसी सीट से उनके पुत्र अरुणकांत यादव भाजपा के विधायक हैं किंतु पार्टी ने उनकी जगह इस बार रामसूरत राजभर को प्रत्याशी बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः  ओमप्रकाश राजभर के पास हैं हथियार और एंबेसडर कार, जानिए और किसके पास है क्या

रमाकांत के चुनाव मैदान में आने से अरुणकांत ने विधानसभा चुनाव से किनारा कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed