{"_id":"6228d440d5cc9648173535b5","slug":"former-mp-ramakant-yadav-arrived-with-sticks-to-monitor-evms-he-said-the-government-is-bent-on-dishonesty","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़: ईवीएम की निगरानी के लिए लाठी लेकर पहुंचे पूर्व सांसद रमाकांत यादव, बोले- बेईमानी पर उतारू है सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़: ईवीएम की निगरानी के लिए लाठी लेकर पहुंचे पूर्व सांसद रमाकांत यादव, बोले- बेईमानी पर उतारू है सरकार
Wed, 09 Mar 2022 09:52 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: उत्पल कांत
Updated Wed, 09 Mar 2022 09:52 PM IST
सार
पूर्व सांसद व फूलपुर पवई से सपा प्रत्याशी रमाकांत यादव ने आरोप लगाया कि शासन की ओर से अधिकारियों को धीमी काउंटिंग करने का निर्देश मिला है।
विज्ञापन
रमाकांत यादव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ईवीएम में गड़बड़ी की सूचना पर बुधवार की शाम पूर्व सांसद और आजमगढ़ के फूलपुर पवई से सपा प्रत्याशी रमाकांत यादव चकवल मतगणना केंद्र पर लाठी लेकर पहुंच गए। उन्होंने कहा कि सरकार बेईमानी पर उतारू हो गई है। रमाकांत यादव ने कहा कि प्रदेश में जगह-जगह ईवीएम को लेकर शिकायतें आ रही हैं।
विज्ञापन
ऐसे में हम सबकी जिम्मेदारी है कि जब तक सभी सीटों के सर्टिफिकेट न मिल जाए हम सभी लोग मतगणना स्थल पर मौजूद रहे। उन्होंने सपा कार्यकर्ताओं से अपील की कि सपा की सरकार बनाने के लिए वह चकवल पहुंचकर सहयोग करें।
विज्ञापन
उन्होंने आरोप लगाया कि शासन की ओर से अधिकारियों को धीमी काउंटिंग करने का निर्देश मिला है। जिन सीटों पर दो-चार हजार से हार हो रही है उन सीटों पर मतगणना धीमी चले ताकि रात हो जाए, इसलिए सपा कार्यकर्ता दिन-रात की परवाह किए बगैर मतगणना केंद्रों पर जमे रहें।
विज्ञापन