फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Former MLA demanded action against the doctor couple

Azamgarh News: पूर्व विधायक ने डॉक्टर दंपती पर कार्रवाई करने की उठाई मांग

Thu, 23 Jul 2026 12:43 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
Former MLA demanded action against the doctor couple
नाटी गांव में पीडि़त परिजनों से मिलने पहुंचे पूर्व विधायक। संवाद
अंबारी। अहरौला थाना क्षेत्र के रसूलपुर अहमद अली गांव में स्थित शाहनाज मेमोरियल अस्पताल में प्रसूता करिश्मा मौर्य की मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है।
विज्ञापन

बुधवार को फूलपुर-पवई विधानसभा के पूर्व विधायक अरुणकांत यादव पवई नाटी गांव पहुंचकर मृतका के परिजनों से मिले। उन्होंने पति ओमकार मौर्य से घटना की जानकारी ली परिवार को हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने आरोपित चिकित्सक दंपती के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

कहा कि अस्पताल में प्रसूता का शव पड़ा रहा। पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के बजाय कुछ लोग अपने हित साधने में लगे रहे। उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए। बोले, अब तक आरोपित डॉक्टर और उनकी पत्नी की गिरफ्तारी नहीं होना चिंता का विषय है। अरुणकांत यादव ने कहा कि वे एसपी से मिलकर आरोपितों पर कठोर कार्रवाई और अस्पताल पर बुलडोजर चलाने की मांग करेंगे। कार्रवाई नहीं होने पर मुख्यमंत्री से मिलेंगे। इस दौरान सुजीत जायसवाल, अजय यादव, सुधीर राजभर, विवेक राजभर, वैभव मिश्र, श्यामू मिश्र, विजय मौर्य आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed