फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Former minister Hiralal arrived in mother's terahi on Parole

पैरोल पर मां की तेरही में पहुंचे पूर्व मंत्री हीरालाल

Thu, 27 Aug 2020 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Former minister Hiralal arrived in mother's terahi on Parole
पूर्व मंत्री हीरालाल गौतम जेल से पैरोल पर अपने घर खानपुर(दोस्त पुर) में मां के तेरही में हुए शामिल - फोटो : AZAMGARH
सरायमीर। हत्या के मामले में सजायाफ्ता पूर्व मंत्री हीरालाल गौतम की मां का निधन हो गया है। 26 अगस्त को उनकी मां की तेरहवीं थी। इसमें शामिल होने के लिए पैरोल पर 25 की शाम वे घर पहुंचे। 26 को बौद्ध रीति से मां की तेरही की। 28 को उनका पैरोल समाप्त हो रहा है।
विज्ञापन

पूर्व मंत्री हीरालाल गौतम की पत्नी वर्ष 2011 में ब्लाक प्रमुख का चुनाव लड़ रही थी। इसी दौरान एक हत्या हुई थी। इसमें पूर्व मंत्री भी नामजद किए गए थे। 20 जनवरी 2020 को उन्हें आजीवन कारावास की सजा हुई थी। तब से वे जेल में बंद थे। पूर्व मंत्री की मां कर्मा देवी का निधन 14 अगस्त को हो गया था। 15 को पैरोल पर पूर्व मंत्री अपनी मां की अर्थी को कंधा देने के लिए आए थे और 16 को पुन: जेल चले गए थे। 26 को मां की तेरही में शामिल होने के लिए डीएम के यहां पैरोल के लिए अर्जी दी थी। डीएम के निर्देश पर 25 से 28 तक का पैरोल उन्हें मिला था। 25 को वे घर पहुंचे और 26 को मां की तेरही की। इसमें विधायक आलमबदी, पूर्वमंत्री डॉ. कृष्णमुरारी विश्वकर्मा, पूर्व मंत्री विद्या चौधरी, इसरार अहमद, मास्टर अलीम, हरिप्रकाश, इकबाल, भाजपा जिलाध्यक्ष ऋषिकांत राय, अशोक राजभर, मुस्तनीर फराही समेत काफी संख्या में विभिन्न दलों के नेता पहुंचे। 28 को पूर्व मंत्री का पैरोल समाप्त होगा और वे पुन: जेल चले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed