फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Former minister Angad Yadav luxurious house attached in azamgarh DM issued order

Azamgarh: पूर्व मंत्री अंगद यादव का आलीशान मकान कुर्क, DM ने जारी किया था आदेश

Fri, 06 Jan 2023 04:25 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 06 Jan 2023 04:25 PM IST
सार

 पूर्व मंत्री व वर्तमान में भाजपा का दामन थाम चुके अंगद यादव पर आजमगढ़ पुलिस-प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। अंगद यादव का मकान शुक्रवार को जिलाधिकारी के आदेश पर कुर्क कर लिया गया। 

विज्ञापन
Former minister Angad Yadav luxurious house attached in azamgarh DM issued order
पूर्व मंत्री अंगद यादव का मकान कुर्क - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हत्या समेत कई आपराधिक मामलों में जेल में बंद पूर्व मंत्री व वर्तमान में भाजपा का दामन थाम चुके अंगद यादव पर आजमगढ़ पुलिस-प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। अंगद यादव का मकान शुक्रवार को जिलाधिकारी के आदेश पर कुर्क कर लिया गया। भारी फोर्स के साथ पहुंची प्रशासनिक टीम ने सिधारी क्षेत्र स्थित मकान को सील करने के साथ ही मुनादी भी कराई। इसके साथ ही मौके पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है। 

विज्ञापन


अंगद यादव निजामाबाद विधान सभा सीट से कई बार विधायक चुने गए। बसपा सरकार में वे मंत्री भी बनाए गए थे।  बसपा छोड़ भाजपा का दामन थाम चुके हैं। वर्तमान में वह जेल की सलाखों के पीछे हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में निजामाबाद सीट से भाजपा ने अंगद यादव के भतीजे मनोज यादव को अपना प्रत्याशी बनाया था।
विज्ञापन


अंगद यादव पर हत्या समेत कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने 31 दिसंबर 2022 को ही अंगद यादव का सिधारी थाना क्षेत्र के मुसेपुर स्थित मकान को कुर्क करने का आदेश जारी किया था। शुक्रवार को कई थानों की फोर्स के साथ प्रशासनिक अमला मुसेपुर स्थित पूर्व मंत्री के घर पर पहुंचा।

विज्ञापन
विज्ञापन

मकान को खाली करा कर उसे सील कर दिया और मुनादी भी कराई। पुलिस व प्रशासनिक अमले की इस कार्रवाई से गांव में हड़कंप मचा रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed