फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Former head shot dead in election rivalry

Azamgarh News: चुनावी रंजिश में पूर्व प्रधान की गोली मारकर हत्या

Tue, 01 Oct 2024 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
Former head shot dead in election rivalry
अहरौला। थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव में रविवार की रात बदमाशों ने घर के बरामदे में सो रहे पूर्व प्रधान की गोली मारकर हत्या कर दी। परिजनों को घटना की जानकारी सुबह हुई। पूर्व प्रधान के साथ सो रहे दिव्यांग को भी घटना की जानकारी नहीं हो सकी। परिजनों ने प्रधान के पति पर चुनावी रंजिश में हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की और पुलिस को शव कब्जे में लेने से रोक दिया। काफी समझाने पर परिजनों ने किसी तरह सवा 12 बजे शव पुलिस को सौंपा। मामले में परिजनों की तहरीर पर प्रधान के पति समेत 10 पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने प्रधान पति समेत दो को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

अहरौला थाना क्षेत्र के आलमपुर गांव निवासी श्रीराम चौहान (60) प्रधान रह चुके थे। रविवार की रात वह पुराने घर में भोजन कर नए घर में सोने गए थे। वह गांव के एक दिव्यांग सतिराम चौहान के साथ घर के बरामदे में सो रहे थे। रात में किसी समय बदमाशों ने सोते समय उनकी कनपटी पर गोली मार दी। सोमवार की सुबह श्रीराम की पत्नी चनौती देवी उन्हें जगाने पहुंचीं तो घटना की जानकारी हुई। शोर सुनकर लोग पहुंच गए। घटना कब और कैसे हुई, बगल में सोए दिव्यांग सतिराम को भी पता नहीं चला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। सूचना मिलते ही फोरेंसिक व डॉग स्क्वाॅड टीम पहुंची। इसके बाद सीओ फूलपुर किरन पाल सिंह, एसपी ग्रामीण चिराग जैन सहित अन्य पुलिसकर्मी पहुंच गए। एसपी ग्रामीण ने पूर्व प्रधान के बड़े बेटे बृजभान चौहान से घटना की जानकारी ली। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच काफी समय से विवाद चल रहा है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मुकदमा दर्ज कराया है। गांव की महिला प्रधान के पति के घर पर पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। पूर्व प्रधान के बेटे विनोद चौहान की तहरीर पर पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इसमें शुभम, अभिषेक, हरेंद्र, वीरेंद्र, धर्मेंद्र, जयसिंह, चंदन, सुरेंद्र, प्रधान पति रामसेवक व अभिषेक शामिल हैं।
विज्ञापन

डीएम, एसपी को बुलाने की मांग की
अहरौला। एसपी ग्रामीण चिराग जैन ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने के लिए कहा तो परिजनों ने बाहर रह रहे लोगों के आने तक शव न ले जाने की बात कही। परिजनों ने मांग की कि एसपी व डीएम मौके पर आएं और आरोपी वर्तमान प्रधान पर कड़ी कार्रवाई करें। इसके बाद ही शव ले जाने दिया जाएगा। पुलिस ने परिजनों के विरोध के बाद भी शव ले जाने का प्रयास किया तो पुलिस व परिजनों के बीच खींचतान हुई। परिजनों ने पुलिस से शव छीन लिया और घर ले आए। काफी समझाने के बाद परिजनों ने दोपहर करीब 12.15 बजे पुलिस को शव दिया। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व प्रधान की बहू ने दर्ज कराया था मुकदमा
अहरौला। नवंबर 2023 में पूर्व प्रधान श्रीराम चौहान व प्रधान पति रामसेवक के बीच मारपीट हुई थी। श्रीराम चौहान के बेटे विनोद चौहान की पत्नी ने प्रधान पति व उनके बेटों सहित कई लोगों पर घर में घुसकर मारपीट का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी थी लेकिन पुलिस ने मुकदमा नहीं दर्ज किया। श्रीराम ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया तो इसी माह कुछ दिन पहले कोर्ट के आदेश पर अहरौला थाने की पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। इस मामले में सोमवार को बयान होना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed