फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Former head dies after being hit by truck

ट्रक की चपेट में आकर पूर्व प्रधान की मौत

Wed, 13 Oct 2021 11:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Former head dies after being hit by truck
पश्चिम पट्टी गांव के पास एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार की रात बाइक सवार से जा रहे पूर्व प्रधान की ट्रक की चपेट में आकर मौत हो गई। वह मऊ जिले का रहने वाला था। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके पर वाहन छोड़ कर फरार हो गया। मृतक के पुत्र ने हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। परिजनों में कोहराम मच गया है। मऊ जिले के कोपागंज थाना थाने के बड़ा गांव निवासी विजय कुमार राजभर (50) मंगलवार की रात लगभग नौ बजे फुलवरिया बाजार के पास एक्सप्रेस-वे पर चढ़ा। पश्चिम पट्टी गांव के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दिया। बाइक ट्रक में फंस गई और विजय पहिए के नीचे आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद ट्रक चालक मौके पर ही वाहन छोड़ कर फरार हो गया। राहगीरों की सूचना पर अहरौला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जेब से मिले कागजात से पहचान होने पर हादसे की सूचना परिजनों को दी गई। विजय का पुत्र नंदन राजभर मौके पर पहुंच गया। उसने हत्या की आशंका जतायी है। पुलिस को उसने बताया कि किसी ने फोन कर दोपहर में उसके पिता को बुलाया था और साजिशन ट्रक से कुचल दिया। ट्रक पर गोरखपुर का नंबर अंकित है। मृतक दो भाईयों में छोटा था और गांव का दो बार प्रधान रह चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed