फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Former block chief accused of murderous attack, case registered

पूर्व ब्लाक प्रमुख पर जानलेवा हमले का आरोप, मुकदमा दर्ज

Tue, 06 Jul 2021 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Former block chief accused of murderous attack, case registered
रानी की सराय। रानी की सराय थाना क्षेत्र के बिट्ठलपुर गांव निवासी मुन्नीलाल यादव पुत्र राजबली पर मंगलवार की रात चार पहिया सवार लोगों ने फायर कर दिया। किसी तरह मुन्नीलाल ने अपनी जान बचायी। घटना के बाबत उसने निजामाबाद थाने में तहरीर देकर रानी की सराय ब्लाक के पूर्व प्रमुख समेत चार के खिलाफ जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन

पीड़ित मुन्नीलाल यादव निवासी बिट्ठलपुर रानी की सराय ने निजामाबाद थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि वह सोमवार की शाम अपनी स्कार्पियो गाड़ी से ससुराल आजमगढ़ जा रहा था। रात करीब 11.50 बजे वह श्रीनगर बाजार से 500 मीटर आगे पंकज माडर्न स्कूल के पास ही पहुंचा था कि पूर्व प्रमुख रानी की सराय इसरार अहमद अपने तीन अन्य सहयोगियों के साथ ओवरटेक कर उसे रोक लिया और जान से मारने की नियत से उस पर तमंचे से फायर कर दिया। ताबड़तोड़ कई गोलियां चलाई गई। किसी तरह वह भाग कर अपनी जान बचाया। मुन्नीलाल के तहरीर पर पुलिस ने पूर्व प्रमुख समेत चार के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। वही इस बाबत पूछे जाने पर पूर्व प्रमुख ने कहा कि गलत आरोप लगाया जा रहा है। जिस समय की घटना बतायी जा रही है, उस समय मैं अपने ढाबे पर मौजूद था। पुलिस चाहे तो सीसी टीवी फुटेज भी देख सकती है। किसी साजिश के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। जांच पड़ताल की जा रही है। वादी मुकदमा किसी तरह का चुनाव नहीं लड़ रहा है, ऐसे में चुनावी रंजिश की कोई बात नहीं है। विवेचना के बाद जो बात सामने आयेगी, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुधीर कुमार सिंह, एसपी, आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed