फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Form new cooperative societies and activate inactive ones

Azamgarh News: नई सहकारी समितियां बनाएं और निष्क्रिय समितियों को सक्रिय करें

Mon, 03 Feb 2025 11:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
Form new cooperative societies and activate inactive ones
आजमगढ़। कलेक्ट्रेट सभागार में अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2024-25 के उपलक्ष्य में जिला सहकारी विकास समिति की बैठक हुई। इसमें डीएम नवनीत सिंह चहल के सामने सहकारिता विभाग एवं अन्य विभागों द्वारा 2025 की माह वार कार्ययोजना पर चर्चा कर रणनीति बनाई गई। डीएम ने सहकारिता, मत्स्य, डेयरी विभाग को समिति विहीन न्याय पंचायतों व ग्राम पंचायतों में नई सहकारी समितियों को गठित करने एवं निष्क्रिय समितियों को को सक्रिय करने के निर्देश दिए। सहकारी समितियों के नवाचार के रूप में सहकारी समितियों में जन सेवा केंद्र, जन औषधि केंद्र, पेट्रोल पंप खोलने आदि पर चर्चा की।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि 2025 संयुक्त राष्ट्र अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष की थीम सहकारिता एक बेहतर विश्व का निर्माण करती हैं। जो विश्व के कोने-कोने तक सहकारी समितियों के स्थायी वैश्विक प्रभाव को प्रदर्शित करेगी एवं विश्व के विविध चुनौतियों पर जन नियंत्रण करने के आवश्यक समाधान के रूप में सहकारी मॉडल अतुलनीय एवं अद्वितीय है।
विज्ञापन

किसानों व समिति सदस्यों को सहकारिता विभाग की योजनाओं से अवगत कराने के संबंध में किसान गोष्ठी आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इस मौके पर एडीएम वित्त एवं राजस्व आजाद भगत सिंह, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबन्धक, सहकारिता, जिला कृषि एवं किसान कल्याण अधिकारी के प्रतिनिधि, जिला खाद्य एवं पूर्ति अधिकारी, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed