{"_id":"64ff5d182ba90debd809ca44","slug":"form-a-team-to-conduct-ring-vaccination-in-villages-dm-azamgarh-news-c-258-1-svns1002-4206-2023-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांवों में रिंग वैक्सीनेशन कराने के लिए गठित करें टीम : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांवों में रिंग वैक्सीनेशन कराने के लिए गठित करें टीम : डीएम
विज्ञापन
फोटो
जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने टीकाकरण अभियान चलाकर गांवों में रिंग वैक्सीनेशन करने के लिए टीम के गठन करने को कहा है। गोआश्रय स्थलों पर साफ-सफाई एवं सोडियम हाइपोक्लोराइट का छिड़काव कराने के निर्देश भी दिए। कहा कि सभी गोआश्रय स्थलों पर एलएसडी टीकाकरण कराएं और संक्रमित गोवंश को अलग रखा जाए। वह सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में लंपी स्किन डिजीज एवं गोवंश संरक्षण की समीक्षा बैठक में बोल रहे थे।
उन्होंने कहा कि संक्रमण से प्रभावित छुट्टा गोवंश के संरक्षण के लिए अलग गोशाला बनाएं। प्रभावित ग्रामों का प्रतिदिन सूचना संकलन एवं रिंग वैक्सीनेशन का कार्य कराते रहें। उपचार के लिए निर्धारित एसओपी का पालन किया जाए। टीकाकरण के लिए माईक्रोप्लान बनाया जाए। डीएम ने कहा कि रोग के प्रकोप के समय निकटतम पशु चिकित्साधिकारी को सूचित करें। प्रभावित पशु को स्वस्थ पशु से अलग रखें। प्रभावित पशु का आवागमन प्रतिबंधित करें। कहा कि रोग के प्रकोप के समय सामूहिक चराई और पशु मेला एवं प्रदर्शनी में अपने पशुओं को न भेजें।
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. चन्द्रभान कश्यप ने बताया कि योजना के अनुश्रवण के लिए डा. ओम प्रकाश आनन्द, उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को जनपदीय नोडल अधिकारी नामित किया गया है। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्रीप्रकाश गुप्ता, डीपीआरओ श्रीकांत दर्वे एवं समस्त पशु चिकित्साधिकारी उपस्थित रहे।