{"_id":"62cc6e4d1e2e6c3ac97c450d","slug":"forgot-to-mark-the-black-spot-responsible-azamgarh-news-vns663501827","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लैक स्पाट चिन्हित कर भूले जिम्मेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लैक स्पाट चिन्हित कर भूले जिम्मेदार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क दुर्घटनाओं का कारण बने दुर्घटना स्थलों (ब्लैक स्पॉट) को चिह्नित करने का काम काफी पहले ही हो गया है। लेकिन जिम्मेदार अब तक इन स्थानों को लेकर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। कुछ स्थानों पर दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्र का बोर्ड लगाकर अपने कर्तव्यों की इतिश्री कर ली गई है। यातायात पुलिस द्वारा जनपद में कुल 37 स्थानों को दुर्घटना बाहुल्य क्षेत्र के रूप में चिन्हित किया गया है। हर साल हादसों में तमाम लोग जान गंवाते हैं तो कई दिव्यांग हो जाते हैं। सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में हादसों की समीक्षा करने में हादसों के पीछे कोई एक कारण नहीं, बल्कि अनेक कारण होते हैं। सड़क हादसों के पीछे वाहनों की तेज रफ्तार, अंधा या तेज मोड़, बिना संकेतक लगे चौराहे के साथ, हाइवे के कट के साथ रोड पर बने गड्ढ़े सबसे ज्यादा जिम्मेदार होते हैं। इन वजहों से जिन स्थानों पर सबसे ज्यादा हादसे होते हैं उन्हें ब्लैक स्पॉट कहा जाता है। इन स्थानों पर होने वाली हादसों पर लगाम लगाने के लिए परिवहन विभाग, पीडब्ल्यूडी और यातायात पुलिस मिलकर काम करते हैं। इसी क्रम में जनपद में 37 ब्लैक स्पाट चिह्नित किये गये हैं। इन स्थानों पर संकेतक, ब्रेकर आदि बनाने के लिए पीडब्ल्यूडी को सौंप दिया गया है। जनपद से होकर गुजरने वाले नेशनल और स्टेट हाइवे दोनों पर 16-16 स्थानों पर ब्लैक स्पाट चिह्नित किये गये हैं।
नेशनल हाइवे पर सबसे ज्यादा कप्तानगंज थाना क्षेत्र में ब्लैक स्पाट
आजमगढ़। जनपद से होकर गुजरने वाले नेशनल हाइवे की बात करें तो इस पर सबसे अधिक ब्लैक स्पाट कप्तानगंज थाना क्षेत्र में हैं। जिन 16 जगहों पर ब्लैक स्पाट चिन्हित हैं उनमें नगर कोतवाली का बबाली मोड़, सिधारी का बेलइसा, कप्तानगंज का कप्तानगंज बाजार, पासीपुर पुलिया, देऊरपुर, रानीपुर, कौड़िया, कंधरापुर थाना क्षेत्र के मंदुरी, देवखरी, सेहदा, अतरौलिया के 100 शैय्या अस्पताल सिकंदरपुर, बूढ़नपुर चौराहा, मोहननगर बाजार, रानी की सराय के बेलइसा, कस्बा रानी की सराय और रौनापार थाना क्षेत्र का महुला ब्लैक स्पाट के रूप में चिन्हित है।
स्टेट हाइवे पर सबसे अधिक सिधारी थाना क्षेत्र में ब्लैक स्पाट
आजमगढ़। जनपद से होकर गुजरने वाले स्टेट हाइवे पर भी यातायात पुलिस द्वारा 16 ब्लैक स्पाट चिन्हित किए गए हैं। जिसमें नगर कोतवाली का हाफिजपुर, सिधारी थाना क्षेत्र का बैठौली, हाइडिल, शाहगढ़, नरौली, छतवारा, समेंदा, जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र का लाटघाट, जमीन हरखोरी, कस्बा जीयनपुर, अंजानशहीद, अशरफपुर, सरायमीर थाना क्षेत्र के संजरपुर, कस्बा सरायमीर, मुबारकपुर थाना क्षेत्र के जमुड़ी और सठियांव शामिल हैं।
विज्ञापन
एमडीआर और ओडीआर सड़कों पर मात्र पांच ब्लैक स्पाट
आजमगढ़। जनपद में एमडीआर और ओडीआर सड़कों की स्थिति पर गौर करें तो इन पर मात्र पांच ब्लैक स्पाट चिन्हित किए गए हैं। जिसमें कप्तानगंज थाना क्षेत्र के नेवादा, बिलरियागंज विकास खंड के श्रीनगर सियरहा और मधनापार, महराजगंज का रूपयनपुर, जहानागंज का गोधौरा शामिल है।
एसपी यातायात सुधीर जायसवाल ने बताया कि हमारी ओर से जनपद में कुल 37 स्थानों पर ब्लैक स्पाट चिन्हित किए गए हैँ। इन जगहों पर संकेतक लगाने और ब्रेकर आदि बनाने के साथ इनकी स्थिति में सुधार के लिए पीडब्ल्यूडी को रिपोर्ट सौंपा दी गई है। अब उनके द्वार इस पर कार्रवाई की जानी है। - , ।