फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Forgery in the name of farmers, 144 landless farmers supplied sugarcane to the mill

किसानों के नाम पर फर्जीवाड़ा, 144 भूमिहीन किसानों ने मिल को सप्लाई किया गन्ना

Sun, 05 Jun 2022 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Forgery in the name of farmers, 144 landless farmers supplied sugarcane to the mill
आजमगढ़। गन्ने का नया पेराई सत्र शुरू होने से पहले एक नया फर्जीवाड़े का खेल सामने आया है। विभाग की जांच में 144 ऐसे गन्ना किसान मिले हैं जिनके पास एक इंच जमीन नहीं है। इसके बाद भी उन्होंने धोखाधड़ी कर पेराई सत्र् वर्ष 2019-20 में गन्ना चीनी मिल सठियांव को सप्लाई किया है। पकड़े जाने पर चीनी मिल ने उनसे भूमि के कागजात मांगे लेकिन वह नहीं दिखा सके। ऐसे में चीनी मिल ने गन्ना भुगतान को रोक लिया और धनराशि संबंधित तहसील के उपजिलाधिकारी के कोष में भेज दिया। यदि किसान कोर्ट में भूमि के कागजात प्रस्तुत कर देगा तो ही उसका भुगतान किया जा सकेगा। अन्यथा वह सरकारी कोष में जमा हो जाएगा। जिले में कुल 17664 गन्ना किसान है। यह किसान गन्ने की खेती करते है। किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो इसके लिए समिति गठित होती है। गन्ना माफिया समिति को भी भ्रमित कर गन्ना किसान बनकर चीनी मिल को गन्ना सप्लाई की। जबकि उनके पास एक इंच भी भूमि नहीं है। जिला गन्ना अधिकारी अशर्फी लाल ने बताया कि जिले में कुल 144 गन्ना किसान ऐसे हैं जिन्होंने चीनी मिल को गन्ना सप्लाई की थी। जब जांच हुई तो सत्यता सामने आ गई। चीनी मिल सठियांव ने उक्त कथित गन्ना किसानों का भुगतान संबंधित तहसील के एसडीएम के खाते में करीब कुल 40 लाख रुपये जमा किए है। अब उक्त किसानों को एसडीएम के यहां अपने अभिलेख देने होंगे इसके बाद ही उन्हें भुगतान किया जाएगा। यदि वह अभिलेख नहीं दे पाते हैं तो वह धनराशि सरकारी कोष में जमा हो जाएगा। इसके साथ ही संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed