फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Forest Minister Dara Singh visited flood zone

वनमंत्री दारा सिंह ने बाढ़ क्षेत्र का दौरा किया

Sat, 08 Aug 2020 11:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Forest Minister Dara Singh visited flood zone
सगड़ी के टेकनपुर में बाढ़ प्रभावित क्षेत्र निरीक्षण करते वन एवं पर्यावरण तथा जंतु उद्यान विभाग, ? - फोटो : AZAMGARH
लाटघाट। प्रदेश सरकार में वनमंत्री दारा सिंह चौहान ने शनिवार को बाढ़ग्रस्त देवारा क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से उनकी परेशानियों के संबंध में जानकारी ली। कोटेदार की शिकायत मिलने पर डीएम को उसके खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया। साथ ही बाढ़ खंड के अधीक्षण अभियंता को सहनूपुर रिंग बांध की मरम्मत के लिए रिपोर्ट शासन को भेजने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

टूटे जोकहरा बांध के संबंध में मंत्री ने डीएम से विस्तृत जानकारी ली। टूटे हुए बांध के स्थान पर पहुंचकर जिला अधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से वार्ता किया। कहा कि इसे जल्द से जल्द बंद कर दिया जाए। बांध टूटने से प्रभावित सहनूपुर, टेकनपुर, कांखभार व अन्य 13 गांव के जो लोग हैं उनकी हर संभव मदद की जाए। आपदा राहत कोष से इन्हें राहत सामग्री वितरण किया जाए । इस दौरान सहसपुरा व टेकनपुर के ग्रामीणों ने कोटेदार पर आरोप लगाया कि किरोसिन का तेल कम दे रहे हैं और शिकायत करने पर मारपीट पर उतारू हो रहे हैं। जिस पर मंत्री ने डीएम से कहा कि कोटेदार के खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई करें। आपदा से प्रभावित किसी भी व्यक्ति के सुरक्षा की जिम्मेदारी शासन प्रशासन की है । कोई भी कर्मचारी व अधिकारी दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। डीएम ने कहा कि एक बार इन प्रभावित लोगों को राशन वितरण किया गया है एक हफ्ते में दूसरी बार राशन वितरण किया जाएगा। सहनूपुर रिंग बाध के जर्जर होने की भी बात होने पर उन्होंने कहा बाढ़ खंड के अधीक्षण अभियंता इस पर तत्काल रिपोर्ट तैयार करें और शासन को दें। जिससे इस पर काम शुरू कराया जा सके। दोबारा घटना नहीं होनी चाहिए । पूर्व अधिशासी अभियंता पर कार्रवाई सुनिश्चित है। बाढ़ से प्रभावित फसल का सर्वे कराकर इनको उचित मुआवजा दिया जाए। बाढ़ में जिनका घर गिर गया है उन्हें भी उचित मुआवजा देने का काम सरकार करेगी। डीएम बाढ़ से प्रभावित सभी गांव का सूची तैयार करें और शासन को उपलब्ध कराएं। जिससे तत्काल राहत दिया जा सके।
विज्ञापन

इस अवसर पर सिंचाई विभाग राजस्व विभाग पुलेिस के साथ कैबिनेट मंत्री प्रतिनिधि शिव प्रकाश उपाध्याय, मनीष मिश्रा पिंटू, देवेंद्र सिंह, अरविंद जायसवाल, नागेंद्र सिंह पटेल, विजय सिंह, श्रीनिवास पटेल, दिनेश कुमार पटेल, ओमप्रकाश सिंह साधु आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed