फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   For the fifth consecutive time, the bullies threw the fish farmer's stall into the pond.

Azamgarh News: लगातार पांचवीं बार दबंगों ने मत्स्यपालक की गुमटी पोखरे में फेंकी

Sat, 28 Feb 2026 01:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Feb 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
For the fifth consecutive time, the bullies threw the fish farmer's stall into the pond.
निजामाबाद। थाना क्षेत्र के डीहवाबारी गांव में दबंगों ने लगातार पांचवीं बार मत्स्यपालक की पोखरी को निशाना बनाया। आरोप है कि दबंगों ने पोखरी में जाल डालकर करीब एक क्विंटल मछली मार ली। साथ ही दबंगों ने मत्स्यपालक की गुमटी को भी पोखरी में फेंक दिया। पीड़ित ने पांचवी बार हुई घटना की तहरीर पुलिस को दी है। डीहवाबारी गांव के निवासी संतोष गौड़ ने पोखरे का आवंटन कराया हैं। उसने मछली बेचने के लिए पोखरी के बगल में एक गुमटी रखी थी। इसमें जाल आदि सामान रखा जाता हैं। बृहस्पतिवार की रात दबंगों ने गुमटी को पांचवीं बार पोखरे में उठाकर फेंक दिया और पोखरे से करीब एक क्विंटल मछलियां मार कर ले गए। शुक्रवार की सुबह जब मत्स्यपालक पोखरे पर पहुंचा तो उसे इसका पता चला। पीड़ित ने बताया कि बार-बार इस तरह की घटना उसके साथ हो रही है। वह जितनी बार घटना हुई, थाने को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की पर आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके चलते वह काफी भयभीत है, दूसरे दबंगों का मन लगातार बढ़ रहा है। मत्स्य पालक ने न्याय के लिए मुख्यमंत्री पोर्टल पर पुलिस कार्यालय और गृह सचिव को भी पत्र लिखकर रजिस्ट्री के माध्यम से न्याय की गुहार लगाई है। थाना प्रभारी हीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि प्रार्थना पत्र अभी नहीं मिला है। मिलते ही मौके पर जाकर छानबीन कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed