{"_id":"4cc62f5e2750f7dde6e6a089d3d42697","slug":"for-food-in-school-rampage-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोजन के लिए स्कूल में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भोजन के लिए स्कूल में हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Thu, 24 Sep 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरैया विकास खंड के ठाकुरजी पूर्व माध्यमिक विद्यालय बेलकुंडा में गुरुवार की सुबह मिड-डे मील के लिए बच्चों ने हंगामा मचाया। पूर्व प्रधानाध्यापक और प्रभारी प्रधानाध्यापक के विवाद के चलते स्कूल में लगभग दो माह से मध्याह्न भोजन नहीं बन रहा है।
बताते चलें कि िवद्यालय के पूर्व प्रधानाध्यापक रामानंद यादव जून 2015 में सेवानिवृत्त हो गए। उनके स्थान पर शोभनाथ प्रभारी प्रधानाध्यापक बने लेकिन रामानंद यादव ने शोभनाथ को चार्ज नहीं दिया। उन्होंने कहा कि मुझे सेवा लाभ मिलना चाहिए। इसके लिए उन्होंने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।
चार्ज न मिलने के कारण विद्यालय में पंजीकृत लगभग दो सौ बच्चों को अगस्त माह से मध्याह्न भोजन नहीं मिल रहा है। इससे नाराज छात्रों ने गुरुवार को विद्यालय परिसर में जमकर हंगामा किया। वहीं विद्यालय में तैनात चार रसोइयों सुमन, शांति, मानमती और आशा का मानदेय भी छह महीने से रुका हुआ है।
विज्ञापन
छात्रों को प्रभारी प्रधानाध्यापक शोभनाथ ने समझा बुझाकर शांत कराया। उन्होंने कहा कि चार्ज न मिलने के कारण ऐसी परेशानी हो रही है। विद्यालय में प्रधानाध्यापक का विवाद है जिसके कारण भोजन नहीं बन रहा है। जब तक यह विवाद नहीं सुलझेगा, तब तक भोजन नहीं बनेगा।
- सत्य प्रकाश कुशवाहा खंड शिक्षा अधिकारी