फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Food grains reach the public, action will be taken on receipt of complaint

जनता तक पहुंचे खाद्यान्न, शिकायत मिलने पर होगी कार्रवाई

Fri, 12 Aug 2022 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 12 Aug 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Food grains reach the public, action will be taken on receipt of complaint
लाटघाट। डीएम विशाल भारद्वाज ने शुक्रवार को महुला गढ़वल बांध का निरीक्षण किया। इस दौरान बाढ़ से निपटने की तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों से कहा कि जनता तक हर हाल में अनाज पहुंचना चाहिए। अगर कहीं से भी आनाज न मिलने की शिकायत मिली तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान डीएम ने महुला गढ़वल बांध पर शुक्रवार को दाम महुला और गांगेपुर का निरीक्षण किया। तो बदरहुंआ पर गेज और रेगुलेटर का निरीक्षण के बाद गांगेपुर में बने लिंक बांध को बचाने में कार्य का निरीक्षण किया। निर्माण से बचाव कार्य और रिंग बांध से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी ली। लोगों ने बताया कि रिंग बांध टूटने से 6000 की आबादी प्रभावित होगी। एसडीएम सगड़ी राजीव रतन सिंह ने जिलाधिकारी को बताया कि इससे निबटने के लिए तहसील प्रशासन पूरी तैयारी कर ली है। जिसमें सभी बाढ़ चौकी पर कर्मचारी, विस्थापितों के लिए रैन बसेरा,नाव, शौचालय, राशन आदि की व्यवस्था कर ली गई है। गांव से बंधे तक लाने की व्यवस्था भी कर ली गई है। अधिशासी अभियंता दिलीप कुमार ने बताया कि गांगेपुर में बनी परियोजना पर लगभग 12 करोड़ रुपए खर्च किए। इससे कटान होना संभव नहीं है। बांध सुरक्षित है। जिलाधिकारी विकास भारद्वाज ने कहा कि बाढ़ क्षेत्र में राहत कैंप क्रियाशील, बंधा सुरक्षित, शौचालय, नाव आदि की व्यवस्था है। किसी भी दशा में बंधे को नुकसान नहीं होने दिया जाएगा। खाद्यान्न जनता तक पहुंचे अगर इसकी शिकायत मिलती है तो सबंधित अधिकारी के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर एसडीएम राजीव रतन सिंह, क्षेत्राधिकारी सगड़ी अनिल कुमार वर्मा, अधिशासी अभियंता, अवर अभियंता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

घाघरा के जलस्तर में कमी का क्रम जारी
लाटघाट। घाघरा नदी 24 घंटे में बदरहुंआ पर 33 सेमी घटी तो डिघिया पर भी 23 सेमी घटोत्तरी दर्ज किया गया।बदरहुंआ गेज पर घाघरा नदी का न्यूनतम जलस्तर 70.26 मीटर, खतरा बिंदू 71.68 मीटर और अधिकतम जलस्तर 72.98 मीटर है। बृहस्पतिवार को बदरहुंआ गेज पर नदी का जलस्तर 71.15 मीटर दर्ज किया गया था। जो शुक्रवार को 33 सेमी घटकर 70.82 मीटर हो गया। वहीं डिघिया नाले पर नदी का न्यूनतम जलस्तर 68.90 मीटर, खतरा बिंदु 70.40 मीटर और अधिकतम जलस्तर 72.10 मीटर है। डिघिया नाले पर बृहस्पतिवार को जलस्तर 70.44 मीटर था जो शुक्रवार को 23 सेमी घटकर 70.21 मीटर हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed