फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Fog stopped vehicle speed

कोहरे ने रोकी वाहनों की रफ्तार

Thu, 10 Dec 2015 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Thu, 10 Dec 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
Fog stopped vehicle speed
 जिले में कोहरे और ठंड का असर गुरुवार को भी जारी रहा। हालांकि तीन दिनों की अपेक्षा आज कोहरा कम रहा मगर सर्द हवाओं के कारण गलन बढ़ती रही। वहीं, नगरपालिका महज कागजों में ही अलाव जला रही है। रोडवेज, चौक, कचहरी के आसपास कहीं भी अलाव की व्यवस्था न होने के नाते लोग नगरपालिका अध्यक्ष और अधिशाषी अभियंता के खिलाफ नाराजगी दिखा रहे हैं।
विज्ञापन


बुधवार की रात कोहरे के कारण सड़क पर चलने वाले वाहनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। गलन बढ़ने के कारण रोज धमाचौकड़ी मचाने वाले बंदरों का झुंड भी काफी शांत नजर आया। नगरपालिका की ओर से अलाव की व्यवस्था सिर्फ हवा हवाई साबित हो रही है।
विज्ञापन


 जिला अस्पताल और ब्रह्मस्थान पुलिस चौकी को छोड़ दे तो कही भी अलाव जलते नहीं दिख रहा है। वहीं जिला कारागार सहित जिन 11 स्थानों पर अलाव जलाने की बात नगर पालिका ने कही है उनमें कई जगहों पर एक भी लड़की नहीं मिली। अलबत्ता मंडलीय कारगार के बाहर थोड़ी बहुत राख जरूर दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन


खास कर रोडवेज के आस पर रिक्शा चालक देर रात ठंड से ठिठुरते नजर आए। वहीं, कुछ जगहों पर  सूर्य निकलने का परिणाम रहा कि शाम होते ही कोहरे ने अपनी चादर फैलानी शुरू कर दी थी। रात के 10 बजते-बजते पूरा शहर कोहरे की चादर में लिपटा हुआ था, जिसके कारण गाड़ियों की स्पीड पर भी ब्रेक लग गया। तेजी से चलने वाली गाड़ियां रेंगती नजर आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed