फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Focus will now be on Corona Center Mubarakpur

कोरोना केंद्र मुबारकपुर पर होगा अब फोकस

Mon, 20 Apr 2020 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Apr 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Focus will now be on Corona Center Mubarakpur
मुबारकपुर में डोर-टू-डोर सर्वे के लिए संबंधित कर्मचारियों को दिया जा रहा प्रशिक्षण। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। मुबारकपुर क्षेत्र के नया पूरा चक सिकठी गांव के एक और महिला के कोरोना पॉजिटिव की रिपोर्ट आते ही पूरे गांव में हड़कंप का माहौल है। अब तक गांव के चार लोग कोरोना पॉजिटिव हो चुकी है। इसके अलावा शुरू में जो तीन पॉजिटिव जमाती पकड़े गये थे वे भी इसी गांव की मस्जिद में ठहरे हुए थे। वे ठीक हो चुके है और शेल्टर होम में रखे गये है। अब तक गांव के जितने लोग पॉजिटिव मिले है, उनके परिवार व आसपास के लोगों के सेंपल भी जांच के लिए गये है। जिसका लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैऔर दुआ कर रहे है कि अब गांव के किसी भी व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव न आये।
विज्ञापन

मुबारकपुर का नयापुरा चकसिकठी गांव हॉट स्पाट के रूप में चिन्हित है। एक के बाद एक कर अब तक यहां चार कोरोना पॉजिटिव स्थानीय व्यक्ति मिल चुके है। इनके अलावा तीन जमाती भी पॉजिटिव मिले थे जो ठीक हो चुके है। रविवार को आयी रिपोर्ट में चौथे पॉजिटिव की पड़ोस में रहने वाली महिला की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आने के बाद अब उस महिला और उसके परिवार से संपर्क में आये लोगों में हड़कंप मच गया है। गांव के लोगों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। पॉजिटिव महिला राजकीय मेडिकल कॉलेज में आईसोलेट कर दी गई है और उसके परिवार के चार लोग जिसमें दो पुरूष व दो महिला शामिल है, उन्हें अलग-अलग जगहों पर क्वारंटीन कर दिया गया है और इनका भी सैंपल जांच के लिए भेजा जा रहा है। चकसिकठी गांव ही नहीं पूरे मुबारकपुर क्षेत्र में नये पॉजिटिव के मिलने के बाद हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

चक सिकठी में सबकुछ बंद, होम डिलेवरी से पहुंच रहा सामान
मुबारकपुर। चकसिकठी गांव को जिला प्रशासन ने पहले से ही पूरी तरह से सील किया हुआ है। यहां तक की दवा व किराना की दुकानें भी यहां बंद है। कोटेदार द्वारा ठेले पर राशन व तराजू आदि रख कर लोगों को राशन की होम डिलेवरी कर रहा है। एक नया कोरोना पॉजिटिव मिल जाने के बाद तो गांव में सख्ती और कर दी गई है। जिला प्रशासन की सख्ती का आलम यह है कि गांव की पूरी गलियां सूनी पड़ी हुई है। दिन हो अथवा रात रास्तों पर कोई नजर नहीं आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांव के 80 प्रतिशत की रिपोर्ट आयी निगेटिव
आजमगढ़। सीएमओ डॉ. एके मिश्रा ने बताया कि अब तक चक सिकठी गांव से जितने लोगों के सेंपल जांच के लिए भेजे गये थे, उसमें 80 प्रतिशत की रिपोर्ट आ चुकी है। जिसमें चार पॉजिटिव के अलावा शेष की रिपोर्ट निगेटिव आयी है। जो 20 प्रतिशत की रिपोर्ट आनी है वह भी एक-दो दिन में आ जायेगी। इसके साथ ही गांव में अभी और भी लोगों के सेंपल लेने की रणनीति बनायी जा रही है। जो महिला पॉजिटिव आयी है अब उसके परिवार के कांटेक्ट में आने वाले लोग चिन्हित किये जा रहे है।

गांव के शत प्रतिशत परिवारों के जांच की बन रही रणनीति
मुबारकपुर। स्वास्थ्य महकमा व जिला प्रशासन के सूत्रों की माने तो चक सिकठी गांव के शत प्रतिशत परिवारों के सेंपल लेकर जांच कराने की रणनीति बनाई जा रही है। सूत्र की माने तो यदि एक भी कोरोना पॉजिटिव और इस गांव में मिल गया तो पूरे गांव का सैंपल लेकर जांच कराया जाएगा। सीएमओ एके मिश्रा रविवार को सीएचसी पहुंचकर स्थानीय चिकित्सकों के साथ बैठक की। चक सिकठी ग्रामसभा के नयापुरा पुरवे सहित आसपास के 50 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोगों की सैम्पलिंग करने का निर्णय लिया गया। 23 और 24 अप्रैल को अभियान चलाकर ऐसे सभी लोगों की सैम्पलिंग कराए जाएंगे। सीएचसी अधीक्षक डॉ. सी. यादव ने बताया कि सबा हॉस्पिटल में सैम्पलिंग शिविर लगाया जाएगा। डॉ. नवीन वर्मा, डॉ. अब्दुल अजीज, डॉ. मनोज राव आदि चिकित्सक शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed