फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Flying Squad team recovered 2.30 lakhs from the car

उड़नदस्ता टीम ने कार से बरामद किया 2.30 लाख

Thu, 03 Mar 2022 11:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 11:31 PM IST
विज्ञापन
Flying Squad team recovered 2.30 lakhs from the car
जीयनपुर कोतवाली के करैला गांव के पास उड़नदस्ता टीम ने चेकिंग के दौरान एक कार से 2.30 लाख रुपये बरामद किया। कार में मौजूद व्यक्ति ने पैसा पेट्रोल पंप का होने की बात कही और उसे बैंक में जमा करने जाने की बात भी बताई। इसके बाद भी टीम ने पैसे को जब्त कर लिया और सूचना मुख्यालय को दे दी।
विज्ञापन

उड़नदस्ता टीम बृहस्पतिवार को रजादेपुर-बाजार गोसाई मार्ग पर करैली के पास टीम प्रभारी डॉ. रूपेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान टीम ने एक कार को रोक कर चेक किया तो कार में सवार अजय कुमार राय निवासी दोहरीघाट मऊ के पास से 2.30 लाख रुपये बरामद हुए। अजय राय ने बताया कि उनका जमसर व अजूआ हरैया में पेट्रोल पंप है और वे अपने पंप का पैसा हरैया स्थित एसबीआई शाखा में जमा करने जा रहे हैं। इसके बाद भी टीम ने पैसा नहीं छोड़ा और उसे जब्त करते हुए सील कर ट्रेजरी आफिस भेज दिया। इस दौरान एसओ दिनेश यादव, चौकी प्रभारी इमिलिया विजय नरायण पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed