{"_id":"5fafe9df8ebc3e9b88176410","slug":"flower-business-worth-more-than-one-crore-in-the-district-azamgarh-news-vns558316671","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनपद में एक करोड़ से अधिक का हुआ फूलों का कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनपद में एक करोड़ से अधिक का हुआ फूलों का कारोबार
विज्ञापन
Flower business worth more than one crore in the district
- फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। कोरोना संक्रमण के कारण गत वर्ष की भांति इस साल बाजार में ज्यादा भीड़ नहीं दिखाई दी। इसका असर दीपावली के पर्व बिकने वाले फूल के व्यवसाय पर भी पड़ा। दीपावली त्योहार पर घर और प्रतिष्ठानों को सजाने और पूजा के लिए खरीदे जा रहे फूलों की बिक्री पूरे जनपद में एक करोड़ से अधिक की हुई।
नगर के मुख्य चौक और अतलस पोखरा क्षेत्र में फूलों की दुकानों पर भारी भीड़ उमड़ी रही। बहुत से फूल विक्रेताओं ने ठेले पर रखकर शहर में घूम-घूमकर फूल मालाओं की बिक्री की। फूलों का व्यवसाय करने वाले मदन चौरसिया ने बताया कि पिछले वर्ष फूलों की बिक्री पूरे जनपद में डेढ़ करोड़ से अधिक की हुई थी।
अन्य फूलों की अपेक्षा गेंदा के फूल के माला की बिक्री ज्यादा रही। जिसमें 20 रुपये, 25 रुपये, 100 रुपये और 150 रुपये की माला बिक रही थी। इसके अलावा सजावट का समान और आर्टिफिशियल माला बेचने वालों की दुकानों पर भी भीड़ रही। जिसमें 25, 50, 100 रुपये से लेकर 200 रुपये तक के आर्टिफिशियल फूल की मालाएं बिक रही थीं।