फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   floodplain land at 10 places occupied illegaly, report submitted to DM

बाढ़ खंड की भूमि पर 10 स्थानों पर अवैध कब्जा, डीएम को सौंपी रिपोर्ट

Tue, 10 Sep 2019 12:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Sep 2019 12:15 AM IST
विज्ञापन
floodplain land at 10 places occupied illegaly, report submitted to DM
आजमगढ़। शहर के बागेश्वर नगर निवासी की शिकायत पर जिलाधिकारी ने एडीए की टीम से बवाली मोड़ से शारदा चौक कर बाढ़ खंड के बंधे की जांच कराई गई। इसके बीच 10 स्थानों पर अवैध कब्जे मिले। यहां तक स्वयं शिकायतकर्ता की ओर से भी एक स्थान पर अवैध कब्जा किया गया है। तीन स्थानों पर अवैध कब्जा कर विद्यालय तक बना लिया गया है ये अवैध कब्जे 20 वर्ष से तीन वर्ष के दौरान हुए हैं। अवैध कब्जे होते रहे, लेकिन विभाग की ओर से इसकी सुधि नहीं ली है। डीएम ने मामले के परीक्षण के निर्देश एडीएम प्रशासन को दिए हैं।
विज्ञापन

शहर के बागेश्वरनगर निवासी लालता यादव ने जिलाधिकारी से बाढ़खंड के बंधे पर बवाली मोड़ से अमर होटल तक की जमीन पर अवैध कब्जा होने की शिकायत की गई थी। जिलाधिकारी एनपी सिंह ने इसकी जांच विकास प्राधिखरण के अधिकारियों से कराई। प्राधिकरण की जांच के बाद सचिव, एई और जेई की संयुक्त टीम की रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंप दी गई है। रिपोर्ट के अनुसार 10 स्थानों पर अवैध कब्जा पाए गए हैं। ये कब्जे 20 वर्ष तक पुराने हैं। विभाग की ओर से इसे हटाने की कोशिश भी नहीं की गई है। इन 10 अवैध निर्माण में कुछ व्यावसायिक हैं। इसके साथ ही तीन से चार प्रतिष्ठित विद्यालय भी शामिल हैं। स्वयं शिकायतकर्ता की ओर से बंधे की जमीन पर अवैध निर्माण किया गया है। बाढ़ खंड विभाग की ओर से इन 10 निर्माणों में दो अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए तहरीर भी दी गई है। रिपोर्ट मिलने के बाद जिलाधिकारी एनपी सिंह ने एडीएम प्रशासन नरेंद्र सिंह को मामले के परीक्षण के निर्देश दिए हैं। इसके बाद प्रकरण में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बाढ़ खंड के बंधे पर कई स्थानों पर अवैध कब्जे किए गए हैं। 66 लोगों को नोटिस जारी कर अवैध निर्माण हटाने को कहा गया है। लालता यादव की ओर से भी अवैध निर्माण किया गया था इसमें एफआईआर कराई गई है। अभी रिपोर्ट नहीं मिली है। मिलने के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी। दीपक राय, एक्सईएन बाढ़ खंड
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed