फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Flood control room activated, will work 24 hours till October 31

Azamgarh News: सक्रिय हुआ बाढ़ नियंत्रण कक्ष, 31 अक्तूबर तक 24 घंटे करेगा काम

Tue, 10 Jun 2025 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jun 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
Flood control room activated, will work 24 hours till October 31
आजमगढ़। बरसात के आगमन और संभावित बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए बाढ़ खंड ने 1 जून से 31 अक्तूबर तक के लिए बाढ़ नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। यह कक्ष 24 घंटे निरंतर रूप से कार्यरत रहेगा और बाढ़ से जुड़ी सभी गतिविधियों व सूचनाओं की निगरानी व समन्वय करेगा। बाढ़ नियंत्रण कक्ष का दूरभाष नंबर 9506677593 है, जिस पर आम नागरिक व अधिकारीगण किसी भी आपात स्थिति में संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता अरुण सचदेव ने बताया कि बाढ़ नियंत्रण कक्ष में गौज, जल स्तर, एवं अन्य बाढ़ संबंधित सूचनाओं को नियमित रूप से संकलित कर उच्चाधिकारियों को भेजने की पूरी जिम्मेदारी कक्ष इंचार्ज एवं पाली इंचार्जों की होगी। किसी भी आकस्मिक सूचना को तत्काल बाढ़ पंजिका रजिस्टर में दर्ज किया जाएगा और उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा। कक्ष में तैनात कर्मचारियों को अवकाश पर जाने के लिए पाली इंचार्ज और कक्ष इंचार्ज से पूर्व स्वीकृति लेनी होगी। बिना अनुमति अवकाश पर जाने वाले कर्मचारियों पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। मडुला गढ़वल तटबंध से प्रतिदिन गेज रिपोर्ट प्राप्त करने की जिम्मेदारी सहायक अभियंता द्वितीय को सौंपी गई है। शाही सेंट्रल पुल से प्रतिदिन सुबह 8:00 बजे गेज रिपोर्ट प्राप्त करने के लिए सुरेश चंद्र यादव को निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन

चार पालियों में कर्मचारियों की ड्यूटी
पहली पाली
रेहान अहमद, वरिष्ठ सहायक, कन्हैया लाल पाल चपरासी, पाली इंचार्ज सहायक अभियंता प्रथम
--
दूसरी पाली
रमन कुमार गौतम वरिष्ठ सहायक, अमरजीत यादव कनिष्ठ सहायक, दीनदयाल यादव चपरासी, पाली इंचार्ज सहायक अभियंता प्रथम
--
तीसरी पाली
बृजराज राम सींचपाल, सुग्रीव बेलदार, पाली इंचार्ज सहायक अभियंता प्रथम
--
चौथी पाली
शमीम अहमद सींचपाल, दयाशंकर गौतम (मेठ), राजेश तिवारी चपरासी, पाली इंचार्ज सहायक अभियंता प्रथम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed