फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Flagged off promotional vehicles

Azamgarh News: प्रचार-प्रसार वाहनों को दिखाई हरी झंडी

Thu, 20 Jul 2023 11:41 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jul 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
Flagged off promotional vehicles
राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जनपद न्यायाधीश संजीव शुक्ला द्वारा जनपद न्यायालय से हरी झंडी दिखाकर प्रचार वाहन को रवाना किया गया। प्रचार वाहन जनपद की विभिन्न तहसीलों पर लोक अदालत के संबंध में प्रचार-प्रसार करेगा। जनपद न्यायाधीश ने बताया कि माननीय उप्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ द्वारा प्रचार वाहन को जनपद आजमगढ़ में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत को दृष्टिगत रखते हुए 20 व 21 जुलाईके लिए भेजा गया है। यह प्रचार वाहन जनपद आजमगढ़ में दो दिन तक विभिन्न स्थानों पर प्रचार-प्रसार करेगा तथा राष्ट्रीय लोक अदालत के महत्व के बारे में आम जनमानस को जागरूक करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed