फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Five-year record broken on first day of Nautapa, mercury reaches 43.8 degrees

Azamgarh News: नौतपा के पहले दिन टूटा पांच साल का रिकॉर्ड, पारा पहुंचा 43.8 डिग्री

Tue, 26 May 2026 01:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Five-year record broken on first day of Nautapa, mercury reaches 43.8 degrees
फरिहा में गर्मी से बचने के लिए ट्यूबवेल के हौज में नहाते बच्चे।
आजमगढ़। गर्मी के सबसे तपते दौर माने जाने वाले नौतपा की शुरुआत सोमवार से होते ही मौसम ने अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए। अलसुबह से ही तेज धूप निकल आई और दोपहर तक हवा पूरी तरह शांत रही। इसके चलते उमस भरी गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। नौतपा के पहला दिन इस सीजन का सर्वाधिक गर्म दिन साबित हुआ। इस दौरान जिले का अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो पिछले पांच वर्षों में इस अवधि का सबसे अधिक तापमान रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन

सुबह से ही चटक धूप और गर्म हवाओं ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। दोपहर तीन बजे तक वातावरण में उमस बनी रही, जिससे सड़कें सूनी नजर आईं और लोग जरूरी काम से ही घरों से बाहर निकले। बाजारों में भी दोपहर के समय सामान्य दिनों की तुलना में भीड़ कम रही। मौसम विभाग के अनुसार, मई के अंतिम सप्ताह से शुरू होकर जून के शुरुआती दिनों तक चलने वाला नौतपा इस बार पहले से ही पड़ रही प्रचंड गर्मी के बीच आया है।
विज्ञापन

यही वजह रही कि पहले ही दिन तापमान ने तेज रफ्तार पकड़ ली। पिछले वर्षों के आंकड़ों पर नजर डालें तो वर्ष 2024 में नौतपा के पहले दिन अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री दर्ज किया गया था, जबकि इस बार पारा उससे भी ऊपर पहुंच गया। साथ ही दिन के समय लू और रात में गर्मी से राहत मिलने की संभावना कम है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो-तीन दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है। 28 मई से बादल छाएंगे और अगले दिनों तेज हवाओं के साथ बारिश भी हो सकती है। ऐसे में लोगों को दोपहर में धूप से बचने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले पांच दिनों से पारा 40 के पार- जिले में पड़ रही प्रचंड गर्मी से दो-तीन दिनों तक राहत की उम्मीद नहीं दिख रही। मौसम विभाग की मानें तो 28 मई से मौसम में बदलाव हो सकता है। पिछले पांच दिनों की बात करें तो पारा 40 डिग्री के पार बना हुआ है। वहीं न्यूनतम तापमान भी 27-28 के आसपास बना है। इसका असर है कि दिन तो दिन रात भी गर्म रह रही है। दिन और रात दोनों गर्म होने के चलते लोगों को राहत नहीं मिल रही है।
जिला अस्पताल में बढ़ गए मरीज- जिले में बढ़ते तापमान के बीच पड़ी रही भीषण गर्मी से जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। नौतपा के पहले दिन सोमवार को पिछले 10 दिनों के बीच सर्वाधिक मरीज आए। इस दौरान ओपीडी में 1425 मरीज आए। इसमें से 25 से 30 प्रतिशत मरीजों की संख्या उल्टी, दस्त, बुखार और ब्लडप्रेशर के मरीजों की रही। हाल यह है कि जिला अस्पताल में अब तक ओपीडी में 10,036 मरीजों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। एसआईसी डॉ. सतीशचंद्र कन्नौजिया ने बताया कि जिला अस्पताल में बढ़ते मरीजों को ध्यान में रखते हुए रजिस्ट्रेशन वाली जगह से लेकर वार्डों में कूलर की संख्या बढ़ा दी गई है। साथ ही शुद्ध पेयजल के भी इंतजाम किए गए हैं।

नौतपा में पहले दिन का 5 साल का तापमान--
वर्ष - अधिकतम - न्यूनतम
2025 - 34 - 26
2024 - 40 - 28
2023 - 33 - 26
2022 - 35 - 25
2021 - 37 - 26
जिला अस्पताल में एक सप्ताह की ओपीडी--

15 मई - 1070

16 मई - 1055
18 मई - 1246

19 मई - 1111
20 मई - 1096

21 मई - 887
22 मई - 1150

23 मई - 996
25 मई - 1425
प्रदेश के दक्षिणी भाग से आ रही गर्म शुष्क पछुवा हवा के कारण आगामी 28 मई तक कहीं-कहीं पर ऊष्ण लहर से भीषण उष्ण लहर (लू) के चलने की संभावना है। कहीं-कहीं उष्ण रात्रि भी रहेगी। 29 से मौसम में परिवर्तन होने की संभावना है। आंधी-पानी से तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। अतुल कुमार सिंह, प्रभारी राज्य मौसम विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed