फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Five water tanks will be built in Nagar Panchayats

Azamgarh News: नगर पंचायतों में बनेगी पांच पानी की टंकियां

Fri, 21 Apr 2023 12:25 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Apr 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Five water tanks will be built in Nagar Panchayats
आजमगढ़। जिले में नव सृजित नगर पंचायत के लोगों को जल्द ही शुद्ध पेयजल की व्यवस्था होगी। जल निगम विभाग द्वारा डीपीआर बनाकर शासन को मंजूूरी केे लिए भेज दिया गया है। शासन से तैयार डीपीआर को स्वीकृति और बजट मिलने के बाद काम भी शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

अमृत 2.0 योजना के तहत जनपद की नव सृजित नगर पंचायत बूढ़नपुर में जल निगम तीन पानी की टंकियों का निर्माण कराएगा। यहां पर लोगों के घरों तक पानी पहुंचाने के लिए पानी की टंकी का निर्माण कराने के बाद लोगों के घरों तक पाइप लाइन बिछाकर कनेक्शन दिया जाएगा। इन सब कार्यों के लिए जल निगम द्वारा 38 करोड़ रुपये का डीपीआर बनाया गया है। इसी प्रकार नगर पंचायत फूलपुर में दो पानी की टंकी का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए जल निगम द्वारा 11.97 करोड़ का डीपीआर तैयार किसा गया है। दोनों जगहों पर कुल पांच पानी की टंकियों का निर्माण कराकर नगर क्षेत्र में आने वाले घरों को पाइप लाइन बिछाकर कनेक्शन दिया जाएगा। जल निगम विभाग ने दोनों जगहों के डीपीआर को तैयार कर लिया गया है। इसकी स्वीकृति के लिए फाइल शासन को भेजी गई है। नगर पंचायत जहानागंज में भी पानी टंकी का निर्माण कराने के लिए डीपीआर तैयार कराया जा रहा है।
विज्ञापन

बूढ़नपुर व फूलपुर नगर पंचायत में लोगों को पेयजल उपलब्ध कराने के लिए पांच पानी की टंकियों का निर्माण कराया जाना है। डीपीआर की स्वीकृति के लिए शासन को भेजा गया है। नपं जहानागंज का डीपीआर अभी तैयार किया जा रहा है। - भूपेंद्र कुमार, एई जल निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed