फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Five vehicles collided on Purvanchal Expressway, two killed, five injured

Azamgarh News: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर पांच वाहन आपस में टकराए, दाे की मौत, पांच लोग घायल

Mon, 19 Jan 2026 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jan 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Five vehicles collided on Purvanchal Expressway, two killed, five injured
27 पूर्वांचल एक्सप्रेस वे सठियांव में सड़क दुघर्टना के बाद वाहन के पास मौजूद लोग। संवाद
अमिलो/बिंद्राबाजार। घने कोहरे के कारण दृश्यता बेहद कम होने से रविवार को सुबह पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा हो गया। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के सठियांव के पास पांच वाहन आपस में टकरा गए।
विज्ञापन

तीन ट्रक, एक ट्रेलर और अर्टिगा कार की भिड़ंत में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल में घायलों को भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

सीओ सदर आस्था जायसवाल ने बताया कि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के 254.4 किलोमीटर बिंदु पर मुबारकपुर थाना क्षेत्र के सठियांव के पास सुबह करीब सात बजे घने कोहरे के बीच तेज रफ्तार ट्रेलर ने सड़क किनारे खड़े ट्रक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान तीन ट्रक और पीछे से आ रही अर्टिगा कार भी ट्रेलर से टकरा गई। हादसे में आर्टिगा सवार पवन कुमार मेहता (40) और अहरौला निवासी ट्रक चालक श्रवण कुमार यादव (35) की मौके पर मौत हो गई, जबकि अन्य पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में प्रभात कुमार मेहता (37), विमला कुमार (65), कुमार रमन (45), कुमारी बविता (55) और रूपा मेहता (49) शामिल हैं।

सभी घायल बिहार के लखीसराय जिले के निवासी हैं, जो कार से बरेली जा रहे थे। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की कार्यदायी संस्था ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed