{"_id":"6068ad748ebc3ec4be1be5bf","slug":"five-thousand-room-inspectors-will-keep-an-eye-on-the-examinees-azamgarh-news-vns583226773","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच हजार कक्ष निरीक्षक परीक्षार्थियों पर रखेंगे नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच हजार कक्ष निरीक्षक परीक्षार्थियों पर रखेंगे नजर
विज्ञापन
आजमगढ़। यूपी बोर्ड परीक्षा-2020-21 में करीब पांच हजार कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाई जाएगी। प्रत्येक केंद्र पर एक अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक भी तैनात किए जाएंगे। विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों को कक्ष निरीक्षक बनाने की औपचारिकता पूरी कराने में माध्यमिक शिक्षा विभाग लगा हुआ है। कक्ष निरीक्षकों की तैनाती के लिए विद्यालयों से शिक्षकों का डाटा मांगा गया है। हालांकि पिछली बार की अपेक्षा इस बार अधिक कक्ष निरीक्षक तैनात होंगे।
यूपी बोर्ड की 24 अप्रैल से शुरू हो रहीं हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं में इस बार एक लाख 95 हजार 896 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इनमें इंटरमीडिएट की अपेक्षा हाईस्कूल में अधिक परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। जिले में हाईस्कूल की परीक्षा के लिए 104137 परीक्षार्थी और इंटरमीडिएट के लिए 91759 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। परीक्षाओं को संपन्न कराने के लिए जिले में 290 विद्यालयों में केंद्र बनाए गए हैं। प्रत्येक केंद्र पर एक व्यवस्थापक और एक अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक की तैनाती की जा रही है। जबकि पांच हजार से अधिक शिक्षकों को कक्ष निरीक्षक बनाने की तैयारी की जा रहीं हैं। इसके लिए शिक्षकों से डाटा भी मांगा गया है। सबसे अधिक वित्तविहीन विद्यालयों के शिक्षक लगाए गए हैं।
जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. वीके शर्मा ने बताया कि इस बार करीब पांच हजार कक्ष निरीक्षक लगाए जाएंगे। इसके लिए समस्त प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया गया है कि वह अपने विद्यालय में तैनात शिक्षकों का डाटा उपलब्ध करा दें। ताकि उनकी ड्यूटी परीक्षा में लगाई जा सके।