फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Five suspects in the murder of the locomotive driver arrested and sent to jail

Azamgarh News: लोको पायलट की हत्या के पांच आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

Wed, 10 Sep 2025 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Sep 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
Five suspects in the murder of the locomotive driver arrested and sent to jail
सगड़ी। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के नौशहरा वार्ड निवासी लोको पायलट दुर्गेश कुमार की हत्या के मामले में पुलिस ने बुधवार को पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। घटना के तीसरे दिन भी इलाके में गम और आक्रोश का माहौल रहा। सुरक्षा की दृष्टि से मृतक और आरोपियों के घरों पर पुलिस बल और पीएसी तैनात रही। प्रेम प्रपंच के चलते बीते रविवार को लोको पायलट दुर्गेश कुमार की पीट कर हत्या कर दी गई थी। मृतक के भाई अजीत कुमार की तहरीर पर जीयनपुर कोतवाली में छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम हाउस से शव लेकर लौटते समय परिजनों और ग्रामीणों ने आजमगढ़-गोरखपुर मार्ग को जीयनपुर चौक पर जाम कर दिया था। इस मामले पुलिस ने 11 नामजद सहित 100 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। जिन नामजद लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है उनमें सोनू आर्य, दूधनाथ, दुर्गेश, संजय सोनकर, भोला कुमार, आशीष कुमार, बृजेश कुमार, गोलू कुमार, संजू, कुंवर यादव, विजय शंकर यादव उर्फ भुंवर शामिल हैं। वहीं पुलिस ने मंगलवार देर शाम घटना से जुड़ी लड़की का भी बयान दर्ज किया। साथ ही, दुर्गेश के मोबाइल फोन और सोशल मीडिया अकाउंट की भी जांच की जा रही है, ताकि हत्या से जुड़े हर पहलू को स्पष्ट किया जा सके।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि मामले की सघन निगरानी की जा रही है। पांच आरोपियों गणेश यादव, अजय यादव ,शेरू यादव, गोविंद यादव और ज्ञानेंद्र मिश्र का चालान कर जेल भेजा गया है। शांति व्यवस्था बनी हुई है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी से मिले मृतक के परिजन और ग्रामीण

थानाध्यक्ष जितेन्द्र बहादुर सिंह की ओर से दर्ज मुकदमे को लेकर बुधवार को परिजन और ग्रामीण एसएसपी हेमराज मीना से मिले। उन्होंने एसएसपी को बताया कि थानाध्यक्ष का आरोपी ज्ञानेन्द्र मिश्रा से अच्छा सम्बन्ध है और उसकी गिरफ्तारी के बाद भी उसको वीआईपी ट्रीटमेंट दिया जा रहा और 24 घंटे से ऊपर होने के बाद भी जेल नहीं भेजा गया है। इससे प्रतीत हो रहा है कि थानाध्यक्ष इस प्रकरण में निष्पक्ष नहीं है। उन्होंने सभी आरोपियों को तत्काल जेल भेजने और थानाध्यक्ष जितेन्द्र बहादुर सिंह को थाने से हटाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed