फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Five schools out of the final list of board exams

बोर्ड परीक्षा की फाइनल सूची से बाहर हुए पांच विद्यालय

Fri, 11 Feb 2022 10:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 10:14 PM IST
विज्ञापन
Five schools out of the final list of board exams
माध्यमिक शिक्षा परिषद ने बृहस्पतिवार की शाम बोर्ड परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी। जिला विद्यालय निरीक्षक ने प्राप्त आपत्तियों का निस्तारण करते हुए जिलाधिकारी से अनुमोदित केंद्रों की सूची बोर्ड को भेजी थी जिस पर माध्यमिक शिक्षा परिषद में मुहर लगा दी है। फाइनल सूची से पांच विद्यालयों के नाम हटा दिए गए हैं। इन विद्यालयों पर यूपी टीईटी की शुचिता भंग करने के प्रयास का आरोप था। हालांकि बोर्ड की पहली सूची में इन विद्यालयों के नाम शामिल थे।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2021 की शुचिता भंग करने के प्रयास मामले को लेकर प्रशासन की कार्रवाई जारी है। इस मामले में सात विद्यालयों नाम शामिल हुए थे जिसमें से पांच विद्यालयों को यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्र बनाया गया था। जिसमें हरिश्चंद्र इंटर कालेज आजमपुर कंधरापुर, मार्डन इंटर कालेज भदुली सिधारी, महात्मा इंटर कालेज सेठवल रानी की सराय, एसडीडीजेएचएसएस समेदा व महा एसएस इंटर कालेज खेमऊपुर शामिल थे। जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी की ओर से अनुमोदित कर केंद्रों की सूची बोर्ड को भेजी गई थी। दस फरवरी को माध्यमिक शिक्षा परिषद ने परीक्षा केंद्रों की फाइनल सूची जारी कर दी। फाइनल सूची में उक्त पांच विद्यालयों के नाम नहीं है। बोर्ड परीक्षा में नकल माफिया पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन मैप तैयार कर रहा है।
विज्ञापन

करीब के केंद्रों पर परीक्षा दे सकेंगे दिव्यांग
आजमगढ़। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की यूपी बोर्ड परीक्षा में दिव्यांग परीक्षार्थियों को स्वकेंद्र की सुविधा इस बार उपलब्ध होगी। इसके लिए परीक्षार्थियों को मुख्य चिकित्साधिकारी की तरफ से जारी दिव्यांगता प्रमाण पत्र संलग्न करना होगा। जिन परीक्षार्थियों के पास प्रमाणपत्र नहीं होगा, उनको भी घर से पांच किमी की परिधि में बने केंद्रों पर परीक्षा दिलाने की व्यवस्था करने के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग तैयारी कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed