{"_id":"5d43219b8ebc3e6cef2b2623","slug":"five-schools-convicted-of-taking-funds-on-fake-papers-issued-rc-azamgarh-news-vns4761538120","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी कागजात पर निधि लेने के दोषी पांच विद्यालयों को आरसी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी कागजात पर निधि लेने के दोषी पांच विद्यालयों को आरसी जारी
विज्ञापन
आजमगढ़। जनपद में फर्जी कागजात सांसद-विधायक लेने के दोषी 82 विद्यालयों की जांच अब अंतिम दौर है। जांच में पांच और विद्यालयों के दोषी मिलने पर डीएम के निर्देश पर सभी को वसूली के लिए आरसी जारी की गई है। वहीं डीएम ने जिन विद्यालयों को सांसद और विधायक निधि की पहली किश्त जारी हुई है उनकी एसडीएम और टेक्निकल टीम जांच करेगी। उनके इस निर्देश पर तीन कमेटी का गठन भी हो गया है।डीएम ने इन कमेटियों को पांच अगस्त तक सारे कार्यो की जांच कर रिपोर्ट सीडीओ को सौंपेंगे।
सांसद और विधायक निधि में घपले को लेकर एक पीआईएल हाइकोर्ट में दाखिल की गई। इस पीआईएल पर हाईकोर्ट ने जनपद के 82 विद्यालयों की जांच शुरू हुई। कई वर्षों से जनपद में यह जांच चल रही है लेकिन अभी तक पूरी नहीं हो सकी। पूर्व डीएम सुहास एलवाई ने इनमें से 25 विद्यालयों की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक की थी। इसके बाद से मामले की गति धीमी रही। अब जाकर कुछ विद्यालयों की जांच और पूरी हुई है जिसमें से पांच विद्यालयों को गलत तरीके से सांसद और विधायक निधि लेने का दोषी पाया गया है। डीएम के निर्देश पर इन पांचों विद्यालयों को आरसी जारी की गई है। डीएम ने संबंधित एसडीएम को सांसद और विधायक निधि के लेने के दोषी मिले विद्यालयों के प्रबंधकों से इसकी वसूली कर विकास निधि के खाते में जमा कराने का निर्देश दिया गया है।
इन विद्यालयों को जारी हुई आरसी
जिन विद्यालयों को सांसद और विधायक निधि लेने का दोषी पाया गया है। उनमें पंडित दीन दयाल उपाध्याय प्राथमिक विद्यालय रोहुंवा पर 12 लाख रुपये की गड़बड़ी मिलने पर प्रबंधक ने पूरी धनराशि को जमा कर दिया। इसके अलावा ठाकुर राज बहादुर सिंह आदर्श स्मारक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हमीदपुर रानी की सराय पर 26.50 लाख, आरबीएस मेमोरियल पूर्व माध्यमिक विद्यालय हमीदपुर रानी की सराय पर 10 लाख, मां बुद्धा नेशनल महाविद्यालय निजामाबाद पर छह लाख, नन्हकूृ दास उच्चतर माध्यमिक विद्यालय निजामाबाद पर 12 लाख और मां बच्ची सती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हसनपुर तेरही कप्तानगंज को पांच लाख रुपये के गबन का दोषी पाया गया। सभी को आरसी जारी की गई है।
विज्ञापन
सांसद विधायक निधि की दूसरी किश्त जारी करने से पहले जांच का निर्देश
जनपद में 20 कार्य सांसद और विधायक निधि से कराए जा रहे हैं। इन कार्यों के लिए पहली किश्त जारी हो चुकी है। दूसरी किश्त जारी करने की तैयारी है। इस किश्त को जारी करने से पहले डीएम द्वारा संबंधित क्षेत्र के एसडीएम के साथ एक टेक्रीकल को तैनात कर जांच करने का निर्देश दिया गया है। जिसके तहत तीन कमेटियों का गठन भी कर लिया गया है। इसमें सगड़ी तहसील के लिए एसडीएम सगड़ी और एई पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड दो के गंगेश्वर पाल, बूढनपुर तहसील के लिए एसडीएम बूढनपुर और अभियंता जिला पंचायत शशिचंद्र यादव, सदर तहसील के लिए एसडीएम सदर और एई सीएनडीएस अंकिता सिंह को तैनात किया है।
सांसद विधायक निधि की चल रही जांच में 25 की रिपोर्ट पहले ही सार्वजनिक हो चुकी थी। पांच और दोषी मिले हैं उन्हें आरसी जारी की गई है। शेष लोगों को नोटिस जारी किया गया है। वहीं वर्तमान में सांसद और विधायक निधि से जो कार्य हो रहे हैं उनके गुणवत्ता की जांच के लिए एसडीएम और टेक्रीकल की टीम बनाई गई है। उनकी रिपोर्ट आने के बाद ही इन कार्यों की दूसरी किश्त जारी की जाएगी। - नागेंद्र प्रसाद सिंह, डीएम।