फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Five people injured during firing and beating for pond digging in azamgarh up

यूपी: तालाब की खुदाई के दौरान बवाल, गोली लगने और मारपीट में पांच घायल

Mon, 01 Mar 2021 02:54 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 01 Mar 2021 02:54 PM IST
विज्ञापन
Five people injured during firing and beating for pond digging in azamgarh up
demo pic

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में मनरेगा के तहत हो रही पोखरी की खुदाई के दौरान सोमवार सुबह दो पक्ष आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते मारपीट होने लगी। इस दौरान एक पक्ष के लोगों ने तमंचे से फायर कर दिया। इसमें गोली लगने और मारपीट में पांच लोग घायल हुए हैं।

विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्ष के कई लोगों को हिरासत में लिया है। मौके पर पुलिस बल तैनात है। घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया है।

पुलिस के अनुसार, बिलरियागंज थाना क्षेत्र के पटवध सुधाकर गांव में गांव की पोखरी में मनरेगा के तहत खुदाई का कार्य किया जा रहा था। पंचायत मित्र अवनीश पुत्र रविंद्र नाथ राय पोखरी खुदवा रहे थे। इस दौरान केदार राय की पक्ष बी मौके पर पहुंच गया। बगल में स्थित बांस की खूंटी को अपना बताने लगा। दोनों पक्षों में कहासुनी के साथ ही मारपीट होने लगी।

विज्ञापन

एक पक्ष का आरोप है कि विपक्षी द्वारा तमंचे से फायर किया गया। इसमें रविंद्रनाथ(62) पुत्र रामपलट, सुमित्रा देवी(55) पत्नी रविंद्र राय, खुशी राय(16) पुत्री प्रवीण कुमार राय, प्रवीण(33) पुत्र विद्या सागर, राजेंद्र राय(65) पुत्र सतिराम गोली लगने और मारपीट में घायल हुए हैं। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पुलिस बल तैनात हैं।

पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में भी लिया है। एसपी ग्रामीण सिद्धार्थ, सीओ सगड़ी अजय यादव और थाना प्रभारी धमेंद्र सिंह मौके पर मौजूद थे। थाना प्रभारी ने बताया कि पांच दिन से पोखरी की खुदाई चल रही थी। आज अचानक विवाद हुआ है। घायलों को अस्पताल भेजा गया है। अभी तहरीर नहीं मिली है। मिलते ही कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed