फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Five more increased, 27 containment zones in Azamgarh so far

पांच और बढ़े, आजमगढ़ में अब तक 27 कंटेनमेंट जोन

Sun, 31 May 2020 05:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2020 05:57 PM IST
विज्ञापन
Five more increased, 27 containment zones in Azamgarh so far
लालगंज के विशंभरपुर में कोरोना संक्रमित मिलने के बाद बंद किया गया रास्ता। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। प्रवासी श्रमिकों के आने के साथ ही जनपद में कोरोना संक्रमण से प्रभावितों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। कोई भी पॉजिटिव केस मिलने पर कंटेनमेंट जोन की संख्या में भी बढ़ोत्तरी हो रही है। डीएम ने जनपद में पांच नए कंटेनमेंट जोन बनाए हैं। अब तक जनपद में 27 कंटेनमेंट जोन घोषित किए गए हैं। इसमें कड़ाई से नियमों का अनुपालन कराने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

डीएम राजेश कुमार ने बताया कि आजमगढ़ के मोहल्ला हर्रा की चुंगी वार्ड गुलामी का पुरा में एक महिला, ठेकमा ब्लाक के जिवली, निजामाबाद के मोहल्ला तेलीपुर वार्ड आठ गांधीनगर, लालगंज तहसील के राजस्व ग्राम बेरमां बिशम्भरपुर में एक-एक, सदर तहसील के राजस्व ग्रान हुसैनगंज के मजरा अनुसूचित जाति बस्ती में रहने वाली साई होटल की एक महिला कर्मचारी में कोविड-19 से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। ये संपूर्ण क्षेत्र कंटेनमेंट जोन होगा। स्क्रीनिंग की जाएगी। हाउस टू हाउस सर्विलांस भी किया जाएगा। कंटेनमेंट जोन में अत्यधिक सतर्कता बरती जाएगी।
विज्ञापन

अब तक ये बन चुके हैं कंटेनमेंट जोन
आजमगढ़। इससे पहले जनपद में मार्टीनगंज तहसील का राजस्व ग्राम कालेपुर, राजस्व ग्राम कोदहरा का मजरा दक्षिण टोला, सगड़ी तहसील के राजस्व ग्राम कांखभार के मजरा विपनपुर, राजस्व ग्राम शिवपुर के मजरा विक्रम का पुरा, सदर तहसील के राजस्व ग्राम खलीलाबाद, लालगंज तहसील के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेंहनाजपुर के आवासीय परिसर, लालगंज तहसील में राजस्व ग्राम मेंहरोकला, मेंहनगर तहसील में तीन कंटेमेंट जोन मजरा अनुसूचित जाति बस्ती राजस्व ग्राम पवनीकला, ग्राम सिंहपुर सरैया की मजरा चौहान बस्ती, राजस्व ग्राम ठाटा सोधनपुर की मजरा राय बस्ती, सगड़ी तहसील में बिलरियागंज के अवती गौरी पहलवानपुर, शहर में एआरटीओ आफिस के पास सैयद बाबा कालोनी, मेंहनगर में मजरा अनुसूचित बस्ती, राजस्व ग्राम दामा, अतरौलिया ब्लाक के ग्राम पंचायत रघुनाथपुर का राजस्व ग्राम परानपुर, रानी की सराय का बिसई बाग, मार्टीनगंज का पिपरौला और फूलपुर के चमावां, जहानागंज का नेतपुर, नरेथा कनैला का खुदातपुर और मेंहनाजपुर का जियापुर दक्षिणी कंटेमेंट जोन बनाया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed