फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Five members of a family fell ill after consuming eggplant seeds.

Azamgarh News: बैंगन की कलौंजी खाने के बाद एक ही परिवार के 5 लोगों की तबीयत बिगड़ी

Sat, 16 May 2026 01:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Five members of a family fell ill after consuming eggplant seeds.
जीयनपुर के चंगईपुर गांव में बैंगन की कलौजी खाने के बाद बीमार होने पर अस्पताल में भर्ती मंशा देव - फोटो : संवाद
सगड़ी। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के चंगईपुर गांव में बैंगन की कलौंजी खाने के बाद एक ही परिवार के पांच लोगों की तबीयत बिगड़ गई। हालत गंभीर होने पर परिजनों और ग्रामीणों की मदद से सभी को अस्पताल पहुंचाया गया। बाद में उन्हें शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। घटना की सूचना मिलने पर खाद्य विभाग की टीम ने भी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

चंगईपुर गांव निवासी अर्जुन गौतम ने बताया कि बुधवार की रात उनके घर बैंगन की कलौंजी बनाई गई थी। उस समय वह घर पर नहीं थे। परिवार के सदस्य भोजन करने के बाद बातचीत कर रहे थे। खाना खाने के करीब आधे घंटे बाद रात करीब 9.30 बजे पिता अनिल कुमार (40), मां मंशा देवी (38), दादी कुमारी देवी (65), बहन अंशिका (14) और ननिहाल आए महाराजगंज थाना क्षेत्र के नगवा मैदो सरदहा निवासी अमन कुमार (18) की अचानक तबीयत बिगड़ने लगी।
विज्ञापन

सभी को चक्कर आना, मिचली और बेसुध होने जैसे लक्षण दिखाई देने लगे, जबकि अनिल कुमार को उल्टी होने लगी। हालत गंभीर होते देख आसपास के लोगों ने अर्जुन को सूचना दी। एंबुलेंस की मदद से अर्जुन सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जीयनपुर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन पहले एक निजी अस्पताल और फिर मंडलीय जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे, लेकिन वहां से अंततः शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार जारी है। कुमारी देवी व अमन कुमार की हालत अभी भी गंभीर है। आईसीयू में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, परिवार के अन्य सदस्यों का उपचार जनरल वार्ड में चल रहा है। चिकित्सक ने बताया कि सभी मरीजों को 104 डिग्री बुखार था। पल्स भी डाउन था, सभी बेसुध थे। जांच से अभी स्पष्ट नहीं हो सका है कि फूड प्वाइजनिंग है या फिर सस्पेक्टेड प्वाॅइजनिंग। दोनों में से कुछ भी हो सकता है। फिलहाल सभी मरीजों में सुधार हो रहा है। खतरे जैसे कोई बात नहीं है। जीयनपुर कोतवाल विनय कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। खाद्य विभाग की टीम मामले की जांच कर रही है।

जीयनपुर के चंगईपुर गांव में बैंगन की कलौजी खाने के बाद बीमार होने पर अस्पताल में भर्ती मंशा देव

जीयनपुर के चंगईपुर गांव में बैंगन की कलौजी खाने के बाद बीमार होने पर अस्पताल में भर्ती मंशा देव- फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed