फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Five meat traders arrested for slaughtering banned animals

Azamgarh News: प्रतिबंधित जानवर काट रहे पांच मांस कारोबारी गिरफ्तार

Mon, 22 Apr 2024 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2024 12:19 AM IST
विज्ञापन
Five meat traders arrested for slaughtering banned animals
मुबारकपुर। थाना ने शनिवार की रात कस्बा में अवैध रूप से चल रहे बूचड़खाने को पकड़ा। मौके से पांच मांस कारोबारियों की गिरफ्तारी के साथ ही 29 मवेशी व 320 किग्रा मांस भी बरामद किए गए। इसके साथ ही मौके से मांस काटने के उपकरण बरामद किए गए।
विज्ञापन

मुबारकपुर थाना पुलिस शनिवार की रात क्षेत्र में चक्रमण कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि पुराखिजिर मुहल्ला निवासी अब्दुल रऊफ के हांते में प्रतिबंधित जानवर काटा जा रहा है और उसकी बिक्री की जा रही है। इस सूचना पर एसओ निहार नंदन मय दल बल मौके पर पहुंच गए। घेराबंदी कर मौके से पांच लोगों को पकड़ लिया गया। जिसमें मो. जावेद निवासी बलुआ, इरशाद अहमद निवासी पुरारानी, अब्दूल रउफ निवासी पुरा खिजिर, मो. जाहिद निवासी पुरारानी व खैरूल बरा निवासी पुरारानी शामिल रहे। मौके से पुलिस ने 320 किग्रा प्रतिबंधित मांस के अलावा मांस काटने के उपकरण, 29 मवेशी बरामद किया। इसके साथ ही बिक्री के 9720 रुपये भी बरामद किए गए। मौके से अबूशाद, मुन्ना व अंसार अहमद निवासी पूरा खिजिर मौके से फरार होने में सफल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed