फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Five injured in incidents of violence

Azamgarh News: मारपीट की घटनाओं में पांच घायल

Tue, 18 Jun 2024 02:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jun 2024 02:26 AM IST
विज्ञापन
Five injured in incidents of violence
बलरामपुर/ सिधारी। सिधारी व तरवां थाना क्षेत्रों में मारपीट की दो घटनाएं हुईं। जिसमें कुल पांच लोग घायल हो गए। घायलों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। सिधारी थाना क्षेत्र के जयरामपुर गांव निवासी अमित गोंड (40) अपने घर पर थे। तभी पट्टीदाराें से घरोही की भूमि को लेकर बात-विवाद होने लगा। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट की इस घटना में अमित गोंड व उसकी पत्नी मीना देवी (35) घायल हो गईं। परिजन घायलों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। इसी क्रम में तरवां थाना क्षेत्र के उचहुवां गांव निवासी दुर्गेश चौहान (22) के पड़ोसी सोमवार की सुबह रास्ते में बांस से घेर रहा था। जिसका उसने विरोध किया तो विपक्षियों ने उसपर हमला कर दिया। इस घटना में दुर्गेश के साथ ही उसकी मां शुखदेई देवी (50) व रामा चौहान (55) गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed