फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Five arrested in Azamgarh who supplying weapons to Mukhtar and Munna Bajrangi gangs

आजमगढ़ में मुख्तार व मुन्ना बजरंगी गिरोह को असलहा सप्लाई करने वाले पांच गिरफ्तार

Fri, 04 Sep 2020 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Five arrested in Azamgarh who supplying weapons to Mukhtar and Munna Bajrangi gangs
तरवां पुलिस की ओर से गिरफ्तार मुख्तार व बजरंगी गैंग के लिए असलहा आपूर्ति करने के आरोपी। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। तरवां थाना पुलिस मुखबिर की सूचना पर महुवारी गांव में एक व्यक्ति के ट्यूबवेल पर छापा मारा। यहां से पुलिस को असलहा तस्करी की सूचना मिली थी। पुलिस के पहुंचते ही मौके पर मौजूद लोग पुलिस टीम पर फायरिंग कर दिए। चार असलहा तस्कर तो फायरिंग करते हुए मौके से भाग निकलने में सफल रहे तो वहीं पांच को पुलिस ने पकड़ लिया। मौके से एक तमंचा, एक जिंदा व एक खोखा कारतूस, 24 अदद एके-47 का कारतूस, दो बाइक व एक कार भी बरामद की गई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार महुवारी गांव स्थित सिंटू सिंह के टयूबवेल पर अवैध असलहों के खरीदफरोख्त की सूचना मुखबिर से मिली थी। इसी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो लगभग आठ से दस की संख्या में लोग मौके पर मौजूद थे। पुलिस को देखते ही चार की संख्या में युवक स्कार्पियों पर सवार हुए और फायरिंग करते हुए मौके से भाग निकले। वहीं पुलिस ने पांच लोगों को मौके से पकड़ लिया। पकड़े गए लोगों में अरूण सिंह उर्फ सिन्टू पुत्र विजय प्रताप सिंह निवासी महुवारी थाना तरवां, हरिओम सिंह उर्फ चुनमुन पुत्र अम्बिका सिंह निवासी कटहन थाना मेंहनगर, अंजनी सिंह उर्फ डब्बू सिंह पुत्र हवलदार सिंह निवासी रोशनपुर थाना तरवाँ, आनन्द सिंह उर्फ रिंकू सिंह पुत्र चंडी प्रसाद सिंह निवासी कम्हरिया थाना तरवाँ व नवीन सिंह उर्फ सिद्धार्थ सिंह पुत्र शिवकुमार सिंह निवासी मानपुर थाना मेहनगर शामिल है। पूछताछ में उक्त लोगों ने बताया कि वे गैंग बना कर आजमगढ़ व आसपास के जिलों में अवैध असलहा व कारतूस सप्लाई का कार्य करते है। इन्होने यह भी बताया कि क्षेत्र के दुर्दांत अपराधियों से संपर्क कर अवैध असलहा व कारतुस दिये जाते है। इसमें माफिया सरगना मुख्तार अंसारी गिरोह व मुन्ना बजरंगी गिरोह भी शामिल है। इतना ही नहीं फरार हुए बदमाशों में मनीष राय पुत्र अशोक राय निवासी रामचन्द्रपुर थाना कोतवाली देवगांव, मुन्ना बजरंगी के करीबी व शूटर छोटू सिंह निवासी कसेरू थाना सुरेरी जनपद जौनपुर, अनूप सिंह व विवेक सिंह पुत्रगण पंचदेव सिंह निवासी खामरिया थाना तरवां शामिल है। मौके से पुलिस ने एक तमंचा, एक जिंदा व खोख कारतूस के साथ ही 24 कारतूस एके-47, दो बाइक व एक क्रेटा कार बरामद किया है। एके-47 के जो कारतूस बरामद हुए है, उन्हें मुन्ना बजरंगी गिरोह के सदस्यों ने इन्हें उपलब्ध कराया था, जिसकी ये स्थानीय अपराधियों को सप्लाई करने वाले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed